दिल्ली यूनिवर्सिटी नहीं, इस कॉलेज का है जलवा! पढ़ाई पूरी होते ही मिलती है लाखों की नौकरी, 36 लाख तक पहुंचा है पैकेज

Last Updated:

Delhi University Placements Best College: देश की राजधानी दिल्ली में प्लेसमेंट के मामले में अभी तक लोगों को लगता था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी सबसे ज्यादा प्लेसमेंट देती है. 2024 से लेकर 2025 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए दूसरे कॉलेज हैं. जो सबसे ज्यादा छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट देते हैं.

इसमें सबसे पहले टॉप पर लेडी श्री राम कॉलेज है. जो कि प्लेसमेंट के मामले में अब तक का सबसे बेस्ट कॉलेज माना जाता है. यह दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसमें हर साल जो प्लेसमेंट होते हैं, खास तौर पर 2023 से लेकर 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां पर स्टूडेंट को जो सैलरी पैकेज मिला है वो 36 लाख रुपए से लेकर 45 लाख रुपए पैकेज तक मिला है. इसीलिए प्लेसमेंट के मामले में लेडी श्री राम कॉलेज को सबसे बेस्ट माना जाता है.क्योंकि यहां प्लेसमेंट 35 से 45 लाख रुपए के बीच में होता है.

दूसरे नंबर पर प्लेसमेंट देने के मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ एक और कॉलेज है. जो काफी मशहूर है. कहते हैं यहां पर जो पढ़ता है या जितने भी विशेषज्ञ यहां से निकले वो सब देश में आज नाम कमा रहे हैं. आपको बता दें कि इसका नाम है श्री राम कॉलेज ऑफ कमर्स है. यहां पर सैलरी पैकेज की बात करें तो फिलहाल बीते 2 से 3 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां जो सैलरी पैकेज स्टूडेंट्स को मिला है. वह 10 से 12 लाख न्यूनतम और अधिकतम सैलरी पैकेज की बात करें तो 36 लाख से लेकर तक प्लेसमेंट होते हैं.

तीसरे नंबर पर दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ एक और कॉलेज है. जो बहुत मशहूर है. इसका नाम है हिंदू कॉलेज. हिंदू कॉलेज से भी देश की कई जानी-मानी हस्तियां पढ़कर निकल चुकी हैं. कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक की यहां से पढ़ाई हुई है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्लेसमेंट के मामले में हिंदू कॉलेज तीसरे नंबर पर है. हिंदू कॉलेज में न्यूनतम प्लेसमेंट की बात करें तो यहां पर छात्र-छात्राओं को लगभग 11 से 12 लाख रुपए का सैलरी पैकेज मिलता है. जबकि अधिकतम सैलरी पैकेज की बात करें 15 लाख है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चौथे नंबर पर प्लेसमेंट के मामले में जो बेस्ट कॉलेज माना जाता है. इसका नाम शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ़ बिजनेस स्टडीज़ है. जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय का एक प्रमुख और भारत का शीर्ष अंडरग्रेजुएट बिजनेस स्कूल है. यहां पर प्लेसमेंट की बात करें तो इसे चौथे नंबर पर इसलिए रखा गया है. क्योंकि यहां पर न्यूनतम जो प्लेसमेंट होता है. उसकी सैलरी पैकेज की बात करें तो लगभग सैलरी पैकेज 10 से 11 लाख रुपए तक शुरू होता है. उसके बाद लगभग 15 लाख रुपए या उससे ऊपर जाता है.

पांचवें नंबर पर प्लेसमेंट के मामले में जो बेस्ट कॉलेज माना जाता है वह भी दिल्ली यूनिवर्सिटी का ही एक पार्ट है. इसका नाम किरोड़ीमल कॉलेज है. इसकी प्लेसमेंट दर की बात करें तो यहां पर लगभग जो न्यूनतम प्लेसमेंट होता है. छात्र-छात्राओं का वह 10 लाख रुपए से शुरू होता है और अधिकतम 24 लाख रुपए तक होता है. इसीलिए प्लेसमेंट के मामले में इस कॉलेज को भी बेस्ट माना जाता है. फिलहाल एडमिशन के लिए यहां पर भी काफी मारामारी होती है और यहां पर भी स्टूडेंट्स को सीट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है.

अंतिम नंबर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के दो और कॉलेज हैं जो प्लेसमेंट के मामले में काफी अच्छे माने जाते हैं. जहां पर स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट लाखों में मिलता है. इसमें एक है हंसराज कॉलेज. यहां से भी कई बड़ी हस्तियां पढ़कर निकल चुकी हैं. यहां पर न्यूनतम सैलरी पैकेज की बात करें तो यहां के प्लेसमेंट सेल की ओर से जो प्लेसमेंट होता है. उसकी शुरुआत 9 लाख रुपए से होती है. जबकि अधिकतम 23 लाख रुपए तक होती है. इसके अलावा मिरांडा कॉलेज है जिसे मिरांडा हाउस कहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *