अंडरगारमेंट में 1.88 करोड़ का सोना, IGI एयरपोर्ट के ट्रांजिट में होना था सौदा, CISF ने तस्कर को ऐसे दबोचा

होमताजा खबरDelhi

अंडरगारमेंट में 1.88 करोड़ का सोना, IGI एयरपोर्ट पर CISF ने तस्कर को दबोचा

Last Updated:

आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों और कस्टम प्रिवेंटिव अधिकारियों ने सोने की तस्करी की एक बड़ी और बेहद शातिराना कोशिश को नाकाम कर दिया है. सीआईएसएफ के सतर्क जवानों ने जेद्दा से ढाका जा रहे एक बांग्लादेशी यात्री को टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दबोच लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के अंडरगारमेंट से भूरे-सफेद रंग के तीन बड़े अंडाकार कैप्सूल बरामद हुए, जिनमें केमिकल पेस्ट के रूप में सोना छिपाकर रखा गया था.

तस्कर को गिरफ्तार कर CISF जवानों ने आगे की जांच शुरू कर दी है. (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम प्रिवेंटिव अधिकारियों ने सोना तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है. कार्रवाई में एक बांग्लादेशी यात्री के कब्जे से 1.88 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का सोना बरामद किया गया. मामले में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कस्टम्स के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को बांग्लादेशी नागरिक यात्री जेद्दा एयरपोर्ट से AI-2256 फ्लाइट से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचा था. उसे इसी टर्मिनल से AI-237 फ्लाइट के जरिए ढाका के हजरत एयरपोर्ट जाना था.

यात्री जब इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में था, तभी CISF जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट में छिपाए गए भूरे-सफेद रंग के तीन अंडाकार कैप्सूल बरामद हुए. इन कैप्सूल में केमिकल पेस्ट के रूप में सोना छिपाए जाने का संदेह था. पैकिंग समेत कैप्सूल का कुल वजन करीब 1,596 ग्राम था.

इसके बाद यात्री को ऑफलोड कर टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल अराइवल हॉल स्थित प्रिवेंटिव कस्टम ऑफिस लाया गया. केमिकल पेस्ट से सोना निकालने की प्रक्रिया के बाद दो सोने की बिस्किट बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 1,346 ग्राम पाया गया.

कस्टम्स के मुताबिक, बरामद सोने की टैरिफ वैल्यू 1,88,20,715 रुपये आंकी गई है. पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह सोना केमिकल पेस्ट के रूप में जेद्दा से दिल्ली लेकर आया था और उसे IGI एयरपोर्ट के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में किसी व्यक्ति को यह सोना सौंपने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, इससे पहले ही CISF जवानों ने उसे पकड़ लिया. मामले में आगे की जांच जारी है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *