लक्ष्मी नगर में गणपति पंडाल बना मिनी भारत, बप्पा के हाथों में ड्रोन-मिसाइल से लेकर सेमीकंडक्टर तक

होमफोटोDelhi

लक्ष्मी नगर में गणपति पंडाल बना मिनी भारत, बप्पा के हाथों में ड्रोन-मिसाइल

Last Updated:

Delhi Unique Ganesh Pandal: दिल्ली में कई जगहों पर गणेश उत्सव की धूम है और बहुत सी जगहों पर पंडाल लगे हैं पर लक्ष्मी नगर में लगे इस पंडाल की बात ही अलग है. यहां पर भारत की तकनीकी पावर, 12 ज्योर्तिलिंग और 51 शक्तिपीठ की झलकी पेश की जा रही है. साथ ही भंडारे की भी व्यवस्था है.

अगर आप दिल्ली में गणेशोत्सव के दौरान कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जहां भक्ति के साथ भारत की तरक्की और संस्कृति की झलक भी मिले, तो लक्ष्मी नगर का यह गणपति पंडाल आपके लिए खास हो सकता है. यहां इस बार गणेशोत्सव सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि पंडाल की थीम में भारत की तकनीकी ताकत, धार्मिक विरासत और विकसित भारत का सपना भी देखने को मिलेगा.

लक्ष्मी नगर के प्रियदर्शिनी विहार स्थित डीडीए मिनी क्रिकेट स्टेडियम, बैंक एन्क्लेव में श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से 14 से 25 सितंबर तक 12 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस बार मंडल अपना सिल्वर जुबली गणेश महोत्सव मना रहा है, यानी आयोजन के 25 साल पूरे हो रहे हैं.

इस साल पंडाल की थीम ‘विघ्नहर्ता से विकासकर्ता, 25 वर्ष की आस्था, 2047 विकसित आधुनिक भारत का संकल्प’ रखी गई है. इसी थीम के तहत गणपति बप्पा के हाथों में मेड इन इंडिया ड्रोन, ब्रह्मोस मिसाइल और सेमीकंडक्टर की प्रस्तुति दिखाई जा रही है. यानी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गणपति दर्शन के साथ भारत की आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भरता की झलक भी देखने को मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पंडाल में धार्मिक आकर्षण भी खास रखा गया है. यहां 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए देखने लायक है. ऐसे में अगर आप धार्मिक स्थलों की झांकी एक ही जगह देखना चाहते हैं, तो यह आयोजन आपके लिए दिलचस्प हो सकता है. अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस जगह पर आएं और इन सुंदर झलकियों का आनंद लें.

गणेशोत्सव के दौरान यहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है. यानी दर्शन, रंगारंग झांकियां, भारत की तकनीकी उपलब्धियों की झलक और प्रसाद-भंडारे का अनुभव सब कुछ एक ही जगह मिल सकता है. यूं तो गणेश उत्सव के दौरान शहर में कई जगह पंडाल लगते हैं और लगे हैं लेकिन यह पंडाल अपनी खास थीम की वजह से चर्चा का विषय बना है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *