Last Updated:
Hari Mirch Ka Achar Kaise Banaen : मौसम में बदलाव की आहट आने लगी है. ठंड का मौसम शुरू होने वाला है. यह समाय मिर्च का चटपटा और तीखा अचार रखने का है. कई बार ऐसा होता है कि सब्जी बहुत टेस्टी नहीं बनी होती, या खाने में टेस्ट नहीं आ रहा होता तो मिर्च का चटपटा अचार भोजन का स्वाद दोगुना कर देता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है. अचार दाल-भात, पराठे और खिचड़ी के साथ हरी मिर्च का अचार खास तौर पर पसंद किया जाता है. अगर इसे सही तरीके से तैयार किया जाए तो सालोंसाल चलता है. लंबे समय तक स्वाद-ताजगी बनी रहती है. हरी मिर्च कौन सी लेनी चाहिए, कौन से मसाले डालने चाहिए, आइये जानते हैं सबकुछ…..
Green Chilli Pickle Recipe : हर घर में आम और हरी मिर्च का अचार मिल जाता है. इसमें से हरी मिर्च का आचार दाल भात, पराठा और खिचड़ी के साथ खूब पसंद किया जाता है. कई लोग मिर्च का अचार बाजार से खरीदते हैं. कई को इसके बनाने की सही विधि नहीं मालूम होती है, इसलिए यह खराब भी जल्दी हो जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि इस अचार को बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. यह भी बताएंगे कि अचार रखने से पहले हरी मिर्च का चयन कैसे करें. इसमें कौन से मसाले डालें ताकि अचार टेस्टी बने. अचार लंबे समय तक खराब ना हो, इसके लिए क्या करें. आइये विस्तार से जानते हैं……..
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि मिर्च का चयन. अगर आप तीखा-चटपटा अचार रखना चाहते हैं तो पतली वाली गहरे हरे रंग की मिर्च चुने. इस मिर्च का अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता. दूसरी मिर्च हल्की सी पीली-हरी वाली मिर्च तीखी कम होती है. दूसरी बात इसका अचार बहुत जल्दी खराब हो जाता है. गहरे हरी रंग की मिर्च को दो-तीन पानी से धो लें. फिर उसे सूती कपड़े से अच्छे से पोछ लें. थोड़ी देर तक पंखे के नीचे रख दें ताकि नमी दूर हो जाए. हरी मिर्च का अचार रखने के लिए जरूरी है कि यह गीली नहीं होनी चाहिए. नमी रहेगी तो अचार खराब होने की संभावना बहुत ज्यादा रहेगी. अब हरी मिर्च के डंठल हटा दें क्योंकि सबसे पहले यही खराब होता है. अब हरी मिर्च को काटने की तैयारी करें लेकिन इसके पहले हाथों में सरसों तेल लगा लें. इससे जलन कम होगी. अब कैची की मदद से या चाकू से मिर्च को दो भागों में बांट लें. यानी काट लें.
अगर हरी मिर्च बहुत ज्यादा बड़ी हो तो उसे चार पीस में काट लें. मिर्च काटते समय आप चाहें तो ग्लव्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब मसाला के रेसिपी की तैयारी करें. मसालों में राई, सौंफ, मेथी और एक चम्मच जीरा लीजिए. आप मसाले अपनी आवश्यकानुसार भी ले सकते हैं. सभी मसालों को तवे में तीन-चार मिनट तक भून लीजिए ताकि नमी दूर हो जाए. फिर इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा सा पीसकर तैयार कर लीजिए. अब दो चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी लीजिए. अब एक छोटा चम्मच कलौंजी (मंगरैल) और एक छोटा चम्मच राई दाल लीजिए. कलौंजी को भूना नहीं जाता, इसे ऊपर से ही डाला जाता है. अचार डालते समय नमक की मात्रा ज्यादा लें. इससे अचार लंबे समय तक खराब नहीं होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर मिर्च आपने 250 ग्राम ली है तो कढ़ाही में आधा कप (120 ml) सरसों तेल गर्म करने के लिए रख दें. सरसों के तेल को तब तक गर्म करें जब तक कि इससे धुआं ना उठने लगे. इसका कलर भी चेंज हो जाएगा. तेल जब गर्म हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें. अब कटी हुई मिर्च में मसाले मिलाएं. आपने जो मसाला मिक्सर ग्राइंडर में पीसा था, उसे सबसे पहले मिलाएं. फिर इसमें हल्दी, कलौंजी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग और राई दाल मिला लें. अंत में इसमें पांच चम्मच सफेद सिरका (व्हाइट विनेगर) मिलाएं. यह अचार को खराब होने से बचाएगा और खट्टापन लाएगा. मिर्च का तीखापन भी कम करेगा. अगर सिरका ना हो तो चार नींबू का रस निचोकर डाल दीजिए.
अंत में इसमें सरसों तेल डालें. अब सबको अच्छे से मिला लें. अब अचार को दो-तीन बार धूप दिखा दें. दो-तीन तक मसाले को मिर्च में अच्छे से सेट हो जाने दें. अचार को हमेशा कांच के जार में स्टोर करना चाहिए. इससे अचार ज्यादा दिन चलेगा. जार में अचार रखने से पहले उसे गर्म पानी से धो लें. अच्छे से सुखा लें. जार में नमी नहीं होना चाहिए. अचार ज्यादा दिन चले और खराब ना हो तो इसके लिए एक और ट्रिक आप आजमा सकते हैं. गैस के जार पर कोयले के टुकड़े को रखकर अच्छे से गर्म कर लें. फिर उसे एक प्लेट पर रखें. ऊपर से हींग डाल दें. अब जार को उल्टा करके इसके ऊपर रख दें. हींग का धुआं जार में भर जाएगा. इससे अचार में खुशबू अच्छी आएगी. अंत में जार में अचार भरकर रख दें. अगर आप इस तरह से अचार बनाएंगे कि टेस्टी तो बनेगा ही, सालोंसाल खराब भी नहीं होगा.
