Last Updated:
शोभिनव सत्य की फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा छठे हफ्ते भी देश और दुनियाभर में कायम है. दर्शक इस मूवी को देखने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. भारत में फिल्म अब 250 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है. वहीं, वर्ल्डवाइड यह मूवी 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है.
नई दिल्ली. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा सिनेमाघरों में बरकरार है. रिलीज के छठे हफ्ते भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. दिलचस्प की बात है कि फिल्म की धुआंधार कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘हनुमान अंश’ ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.
‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कमाई का यह नया आंकड़ा 41वें दिन के 6 करोड़ रुपये के कलेक्शन के मुकाबले 4.2 फीसदी ज्यादा है.
42वें दिन ‘हनुमान अंश’ के हिंदी 2डी वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 17.53 फीसदी दर्ज की गई. दिनभर के शोज की बात करें तो मॉर्निंग शोज में 7.92 फीसदी, दोपहर के शोज में 17.46 फीसदी, इवनिंग शोज में 22.08 फीसदी और नाइट शोज में 20.69 फीसदी की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली. 42वें दिन देशभर में फिल्म के कुल 9160 शोज दिखाए गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस तरह ‘हनुमान अंश’ का भारत में अब तक का कुल कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 42वें दिन के आंकड़े साफ तौर पर इशारा करते हैं कि रिलीज के छठे हफ्ते बाद भी यह फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब साबित हो रही है.
रिलीज के 42वें दिन फिल्म ने विदेशों से 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई 21.75 करोड़ रुपये हो गई है. भारतीय और विदेशी बाजार के आंकड़ों को मिलाकर ‘हनुमान अंश’ दुनियाभर में अब तक 309.15 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है.
फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये से धीमी शुरुआत की थी और दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये कमाए थे. इसके बाद तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये बटोरकर फिल्म ने जबरदस्त वापसी की. चौथे हफ्ते में 61.00 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बिजनेस हुआ. छठे हफ्ते भी फिल्म की पकड़ मजबूत है और अब तक यह 80.25 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.
छठे हफ्ते की शुरुआत यानी 36वें दिन 10.50 करोड़ रुपये के साथ हुई, जिसके बाद 37वें दिन 18.50 करोड़ और 38वें दिन 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया. इसके बाद 39वें दिन 8.25 करोड़, 40वें दिन 8.25 करोड़ और 41वें दिन 6 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ.
बता दें कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का रोल निभाया है. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. उनके अलावा विहान शेज, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं. विशाल चतुर्वेदी ने इस मूवी को लिखा और डायरेक्ट किया है.
