Last Updated:
DUSU Election 2026 LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए आज का दिन बहुत अहम है. डीयू के मॉर्निग और ईवनिंग शिफ्ट वाले स्टूडेंट्स आज वोट डाल सकेंगे. नॉर्थ से लेकर साउथ कैंपस तक सुरक्षा के सख…और पढ़ें
DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे कल आएंगे
नई दिल्ली (DUSU Election 2026 LIVE Updates). दिल्ली यूनिवर्सिटी के गलियारों में सियासत का पारा अपने चरम पर है. देश के सबसे बड़े छात्र संग्राम यानी डूसू चुनाव के लिए मतदान आज शुरू हो चुका है. सुबह की ठंडी हवाओं के बीच कॉलेजों के बाहर स्टूडेंट्स की लंबी कतारें यह बताने के लिए काफी हैं कि युवाओं में डीयू की राजनीति को लेकर कितना क्रेज है. कभी क्लासरूम में अटेंडेंस की चिंता करने वाले ये छात्र आज इस चिंता में हैं कि कॉलेज की कैंटीन से लेकर यूनिवर्सिटी के प्रशासन तक उनकी आवाज बुलंद करने वाला नुमाइंदा कौन होगा.
