Last Updated:
दिल्ली में 16 साल की लड़की से गैंगरेप और दरिंदगी का बेहद क्रूर चेहरा सामने आया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक बरामद किया गया शव आवारा कुत्तों ने खा डाला था, यहां तक कि उसको पहचानना भी मुश्किल था. उसके शव से एक हाथ भी गायब था. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक वयस्क और तीन नाबालिग शामिल हैं.
दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप व हत्या का बेहद भयानक और क्रूर चेहरा सामने आया है. (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली में एक बार फिर गैंगरेप ने राजधानी को दहला दिया है. नाबालिग के साथ दरिंदगी का चेहरा इतना क्रूर और खतरनाक है कि जिसने भी उसके शव को देखा आत्मा कांप गई. 17 साल की किशोरी का शव खुले मैदान में पड़ा मिला था. जिसकी हालत इतनी खराब थी कि उससे यह भी नहीं पहचाना जा रहा था कि यह लड़की है या लड़का.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को कुशाक रोड पर एक खेत में 16 साल की लड़की का शव बरामद हुआ था. उसके साथ गैंगरेप के बाद हत्या चाकुओं से गोद-गोद कर की गई थी और शव खुले मैदान में फेंक दिया गया था. जब वह शव बरामद हुआ तो इतना सड़ चुका था कि शुरू में लिंग तक पहचानना मुश्किल हो गया. आवारा कुत्तों ने शरीर के कुछ हिस्से खा डाले थे और शरीर में एक हाथ ही नहीं था. उसका एक हाथ दूर जाकर मिला.
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक लड़की और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. घटना वाले दिन लड़की आरोपियों के साथ एक टेम्पो में गई थी. वाहन के अंदर कई लोग थे. इन्होंने पहले शराब पी और फिर कथित रूप से उसका यौन शोषण किया. इसके बाद उसे चाकुओं से मारकर हत्या कर दी गई और शव को मैदान में फेंक दिया गया. परिवार ने बताया कि लड़की अक्सर घर से निकल जाती थी और कुछ दिनों बाद लौट आती थी, इसलिए उसे लापता रिपोर्ट भी नहीं किया गया था.
मामले में कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं मिला लेकिन पुलिस ने इलाके और आसपास के रास्तों के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले. तब कहीं जाकर जांच में एक टेम्पो घटनास्थल के पास घूमता हुआ दिखा हालांकि अंधेरे की वजह से नंबर प्लेट साफ नहीं दिख पा रही थी. पर पुलिस ने कई जगहों के फुटेज जोड़कर टेम्पो का रूट ट्रैक किया. इसके बाद 15 और 16 सितंबर की रात भर तलाशी अभियान चलाया. आखिरकार स्वरुप नगर के खड्डा कॉलोनी में वह टेम्पो खड़ा मिल गया और उसके साथ ही आरोपी भी मिल गया.
टेम्पो ड्राइवर से पूछताछ के बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. इनमें एक वयस्क शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचू (खड्डा कॉलोनी निवासी) और तीन नाबालिग (16 और 17 साल के) शामिल हैं. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए कथित दो चाकू, आरोपियों के कपड़े और टेम्पो जब्त कर लिए हैं. ये सभी सबूत फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.
पॉक्सो में दर्ज हुआ मामला
चूंकि लड़की नाबालिग थी ऐसे में मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है कि घटना कैसे घटी, हर आरोपी की क्या भूमिका रही और फॉरेंसिक सबूत क्या कहते हैं.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
