समय रैना संग जल्द शादी करेंगी मेधा शंकर? डेटिंग अफवाहों के बाद वायरल पोस्ट ने दिए संकेत- 'कल उनकी मां से बात हुई'

Last Updated:

कॉमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर के डेटिंग की अफवाहें कुछ वक्त पहले सामने आई थीं. अब चर्चाएं हैं कि वे दिसंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो समय रैना के परिवार के करीबी का बताया जा रहा है. पोस्ट में दावा किया गया कि कपल साथ में छुट्टियां मना रहा है.दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं. हालांकि, समय या मेधा किसी ने भी दावे पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

नई दिल्ली: समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर को कई दफा साथ देखा गया, जिसकी वजह से उनकी डेटिंग की अफवाहें छाई हुईं. मगर दोनों में से किसी न अफवाहों का खंडन किया और न ही इसकी पुष्टि की. अब दोनों सितारों की शादी की अफवाहें उड़ रही हैं. दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं. हालांकि, समय और मेधा ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से फैल रहा है, जिसमें लिखा है, ‘मैं समय रैना के परिवार के बहुत करीब हूं और कल उनकी मां से बात करने के बाद मैं कह सकता हूं कि समय रैना और मेधा शंकर दिसंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल, वे दोनों अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, लेकिन समय मेधा से जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

समय और मेधा के डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं. जहां समय और मेधा इस टॉपिक पर चुप साधे हुए हैं, वहीं स्विट्जरलैंड के इंटरलाकेन में दोनों की एक धुंधली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
(फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेधा शंकर हाल में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 में नजर आई थीं. वे वरुण धवन और शेरोन वर्मा के साथ पैनल में शामिल हुई थीं. शो में मेघा की मौजूदगी ने एक बार फिर उनके और समय के बीच डेटिंग की अफवाहों की ओर ध्यान खींचा.
(फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

मेधा शंकर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर समय रैना की चुप्पी असामान्य लगती हैं, क्योंकि जब शेरोन वर्मा के साथ उनका नाम जुड़ा था, तब उन्होंने तुरंत अफवाहों को खारिज कर दिया था.
(फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

जब समय रैना ने एक फैन ने इंस्टाग्राम पर पूछा, ‘क्या आप शेरोन को डेट कर रहे हैं?, तो समय ने उस सवाल को अपनी स्टोरी पर शेयर किया और जवाब दिया, ‘नहीं भाई, यह बस इंटरनेट का कमाल है.’

शेरोन वर्मा 2024 में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन में कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं. उनके ‘कमजोर इंडिपेंडेंट महिला’ वाले जोक्स खूब वायरल हुए थे. (फोटो साभार: Instagram@medhashankr)

शेरोन वर्मा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में वापसी की, लेकिन इस बार वे समय के साथ गेस्ट पैनलिस्ट के तौर पर पहुंचीं. शेरोन के तुरंत जवाब देने के अंदाज और कॉमेडियन के साथ मजाक-मस्ती चर्चा में आ गई. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *