Mahindra XUV 3XO के REVX EDGE और EDGE (O) वेरिएंट लॉन्च, मात्र ₹9.89 लाख में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ

Mahindra ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO की लाइनअप को और मजबूत करते हुए नई REVX EDGE और EDGE (O) वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं. REVX EDGE की शुरुआती कीमत 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि EDGE (O) 9.89 लाख रुपये से शुरू होती है. सबसे खास बात ये है कि EDGE (O) में पैनोरमिक सनरूफ मिल रहा है, जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है.

इसके अलावा कंपनी ने REVX M(O) में पेट्रोल ऑटोमैटिक विकल्प भी जोड़ा है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये है. ये नए वेरिएंट्स पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए REVX सीरीज का विस्तार हैं, जो कम कीमत पर बेहतर फीचर्स और पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध कराते हैं. XUV 3XO ने अब तक 2.5 साल से भी कम समय में 2.5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो महिंद्रा की किसी भी एसयूवी के लिए सबसे तेज रिकॉर्ड है.

REVX EDGE की कीमत और फीचर्स

REVX EDGE पेट्रोल मैनुअल 9.39 लाख रुपये में उपलब्ध है. पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल दोनों 10.59 लाख रुपये में आते हैं. इसमें डुअल-टोन रूफ, बॉडी-कलर्ड ग्रिल, 16-इंच स्टील व्हील्स, बाय-हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एलईडी सिग्नेचर लैंप और एलईडी टेल लैंप मिलते हैं. अंदर डार्क लेदरट सीट्स, 10.25-इंच एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार स्पीकर्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, वायर्ड एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, रियर एसी वेंट्स और 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स शामिल हैं.

EDGE (O) में पैनोरमिक सनरूफ

EDGE (O) पेट्रोल मैनुअल 9.89 लाख रुपये से शुरू होती है. पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल 11.09 लाख रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि डीजल एएमटी 11.91 लाख रुपये का है. EDGE की तुलना में ये वेरिएंट 50,000 रुपये महंगा है. अतिरिक्त फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग मिरर्स, पैसिव कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स और ऑटोमैटिक वाइपर्स शामिल हैं.

सेफ्टी और इंजन ऑप्शन

दोनों EDGE ट्रिम्स में 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 6 एयरबैग, ईएससी, आईएसओफिक्स और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल हैं. इंजन विकल्प में 1.2-लीटर mStallion पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल उपलब्ध हैं. कलर ऑप्शन में एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू और गैलेक्सी ग्रे शामिल हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *