Last Updated:
Ranchi’s Kanchan Using AI For Skin Care: रांची में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर की नई पहल शुरू हुई है. रांची की कंचन ने ‘वृक्षा’ नाम से ब्यूटी ब्रांड शुरू किया है, जो मशीन की मदद से चेहरे की त्वचा को स्कैन कर उसकी जरूरत के अनुसार स्किनकेयर प्रोडक्ट तैयार करने का दावा करता है. कंचन के मुताबिक, मशीन त्वचा की संवेदनशीलता, नमी, तेल, धूप से हुए नुकसान और पिगमेंटेशन जैसी स्थितियों का विश्लेषण करती है, जिसके आधार पर ग्राहकों को कस्टमाइज्ड उत्पाद दिए जाते हैं. इस ब्रांड की खास बात यह भी है कि हर ग्राहक के नाम पर एक पेड़ लगाने की पहल की गई है और ग्राहक को उस पेड़ का जियोलोकेशन भी दिया जाता है.
एआई ने बाकी क्षेत्रों की तरह ब्यूटी इंडस्ट्री में भी कमाल करना शुरू कर दिया है. मेट्रो सिटीज में इसका इस्तेमाल काफी समय से हो रहा है पर अब रांची जैसी जगहों पर भी एआई की मदद ली जा रही है. इसी क्रम में रांची की कंचन ने अपना ब्यूटी ब्रांड ‘वृक्षा’ शुरू किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके पर्सनल स्किनकेयर प्रोडक्ट्स देता है. यह ब्रांड ग्राहकों की त्वचा को स्कैन करके उनकी खास जरूरतों के हिसाब से उत्पाद तैयार करता है और हर ग्राहक के नाम पर एक पेड़ भी लगाता है.
कंचन ने कोरोना काल के दौरान शोध किया, जिसमें पाया कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने एक ऐसी मशीन विकसित की, जो चेहरे को स्कैन करके तेल, संवेदनशीलता और नमी के स्तर का पता लगाती है. इसके बाद ग्राहकों को उनकी त्वचा की जरूरतों के हिसाब से उत्पाद दिए जाते हैं. कंचन के अनुसार, उनके उत्पाद पूरी तरह से ऑर्गेनिक और इको-फ्रेंडली हैं, जिनमें कोई केमिकल या हानिकारक तत्व नहीं मिलाया जाता है.
कंचन ने बताया कि सबसे पहले एक विशेष मशीन से चेहरे की पांच लेयर तक स्कैनिंग की जाती है. यह मशीन त्वचा की संवेदनशीलता, धूप से हुए नुकसान, पिगमेंटेशन का स्तर और आने वाले चार सालों में त्वचा कैसी दिखेगी, इसकी जानकारी देती है. ग्राहक खुद मशीन में अपनी त्वचा की स्थिति देख सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
स्कैनिंग के बाद, अगर किसी की त्वचा धूप से क्षतिग्रस्त है, अत्यधिक संवेदनशील है, या उसमें गहरा पिगमेंटेशन है, तो उसी समस्या के समाधान के लिए विशेष उत्पाद दिए जाते हैं. कंचन का दावा है कि इन उत्पादों से एक से दो महीने में प्रभावी परिणाम मिलते हैं. इस तरह, हर ग्राहक को उनकी त्वचा की समस्या के अनुसार कस्टमाइज्ड उत्पाद मिलते हैं.
वृक्षा ब्रांड की एक और खास बात यह है कि हर ग्राहक के नाम पर एक पेड़ लगाया जाता है. इसके लिए ब्रांड ने एक एनजीओ के साथ साझेदारी की है. ग्राहकों को उनके लगाए गए पेड़ का जियोलोकेशन भी दिया जाता है. इस पहल के माध्यम से, ब्रांड अच्छी त्वचा और सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे रहा है.
