दिल्ली में पढ़ाई, प्यार और फिर धोखा: होटल में ले जाकर दोस्त ने की बस्ती छात्रा से रेप, 4 के खिलाफ केस दर्ज

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में पढ़ाई, प्यार और फिर धोखा: होटल में बस्ती छात्रा से रेप, 4 पर केस

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही बस्ती जिले एक छात्रा के साथ रेप की खबर आ रही है. साथ में पढ़ाई करने वाले एक युवक ने प्यार की जाल में फंसाने के बाद एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत और कोर्ट के आदेश के बाद, शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष सिंह उर्फ राजवीर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली यूपी की बस्ती की छात्रा से रेप. (सांकेतिक)

Basti Girl Raped in Delhi: दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ रेप की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की एक छात्रा के साथ उसके साथ तैयारी करने वाले एक लड़के ने होटल ले जाकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद मुख्य आरोपी और उसके परिवार वालों समेत कुल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले की रहने वाली पीड़िता दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात पीयूष सिंह उर्फ राजवीर सिंह से हुई, जो उसी के साथ पढ़ाई करता था. साथ-साथ कोचिंग और पढ़ाई करने के कारण दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं. आरोपी पीयूष ने इसी दोस्ती और विश्वास का पूरा फायदा उठाया.

होटल में रची गई थी खौफनाक साजिश
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि 26 अप्रैल को आरोपी पीयूष सिंह ने उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाया और दिल्ली के ही एक होटल में साथ चलने के लिए राजी कर लिया. छात्रा उसके झांसे में आ गई. वहां पहुंचने पर छात्रा को पता चला कि आरोपी ने साजिश के तहत पहले से ही एक कमरा बुक कर रखा था. वह छात्रा को उस कमरे में ले गया. जब छात्रा ने उसके गलत इरादों का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

इन आरोपियों के खिलाफ हुआ केस दर्ज
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी पीयूष सिंह उर्फ राजवीर सिंह (पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह), देवेन्द्र प्रताप सिंह और अनीता सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. ये आरोपी मूल रूप से खरसेनपुर, थाना गद्दी, जिला जौनपुर के निवासी हैं. वर्तमान में इनका पता जामनगर आरएस रविकुंज सोसाइटी, नाघेकी, खंबालिया रोड, थाना पंचकोसी, जिला जामनगर (गुजरात) बताया गया है.

क्या कह रही है पुलिस?
इस मामले को लेकर शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और स्थानीय अदालत के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने संबंधित और सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *