नोएडा: आजकल बहुत सारे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फिल्म और वेब सीरीज बनाने के बाद भी फेल हो जाते हैं और फ्लॉप हो जाते हैं. लेकिन हम सक्सेज प्रोड्यूस, डायरेक्टर और एक्टर से जानेगें सफल बनने के बेहतरीन टिप्स. आखिर नए कलाकार, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर किन-किन चीजों में गलती करते हैं, जिसकी वजह से फ्लॉप हो जाते हैं. लोकल 18 खास बातचीत में उन कलाकारों से बात करेगा, जिनकी हाल ही में आई फैमिली ड्रामा ‘Hello! hum bol Rahe hain’ वेब सीरीज OTT पर धमाल मचा रही है. इनके डायरेक्टर ने उन सभी एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को खास टिप्स दिए, जो मेहनत करने के बाद भी फेल हो जाते हैं.
हाल ही में रिलीज हुई ओटीटी वेब सीरीज ‘हेलो! हम बोल रहे हैं’ ओटीटी पर चर्चा में है और परिवारों के बीच भी इसे पसंद किया जा रहा है. यह एक पारिवारिक कॉमेडी वेब सीरीज है, जिसका निर्माण काइजेन क्राफ्ट फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है. अभ्यांक-आनंद के निर्देशन में बनी इस सीरीज में आनंद सिंह मुख्य नायक ‘खबर पाल सिंह’ की भूमिका में भी नजर आते हैं. उनके साथ यशपाल शर्मा, सुष्मिता मुखर्जी, इश्तियाक खान और दया शंकर पांडे जैसे कलाकार शामिल हैं.
एक्टिंग और कॉमेडी की बारीकियों पर की बात
लोकल 18 की खास बातचीत में पवन पांडे का किरदार निभाने वाले अभिनेता इश्तियाक खान और निर्देशक व अभिनेता आनंद सिंह ने पर्दे के पीछे की कहानी साझा की. इश्तियाक खान ने अपने किरदार, एक्टिंग की तैयारी और कॉमेडी की बारीकियों पर बात की. वहीं आनंद सिंह ने बताया कि निर्देशन के साथ मुख्य किरदार निभाने का अनुभव कैसा रहा और इन दोनों जिम्मेदारियों को उन्होंने कैसे संभाला.
उन्होंने कहा कि फिल्म या वेब सीरीज बनाना जितना चुनौतीपूर्ण है, उसे दर्शकों के दिलों तक पहुंचाना भी उतना ही मुश्किल है. अच्छी कहानी और मेहनत के बावजूद कई प्रोजेक्ट अपनी छाप क्यों नहीं छोड़ पाते? नए फिल्म मेकर्स कहां गलती करते हैं और किन बातों का ध्यान रखकर बेहतर सिनेमा बनाया जा सकता है, इन्हीं सवालों पर दोनों ने अपने अनुभव और सीख साझा की.
गलतियों से बचने पर ध्यान देना जरूरी
वेब सीरीज मेकर्स ने बताया कि फिल्ममेकिंग और अभिनय में कदम रखने वाले युवाओं को अपने हुनर को लगातार निखारने, कहानी को बेहतर तरीके से पर्दे पर उतारने और गलतियों से बचने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने खासतौर पर कंटेंट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भोजपुरी को लेकर लोगों के दिमाग में यह धारणा बनी हुई है कि भोजपुरी मतलब वल्गर कंटेंट, लेकिन उन्होंने इस भ्रम को पूरी तरह तोड़ने की कोशिश की है.
वल्गर कंटेंट को लेकर दी राय
उन्होंने बताया कि उनकी इस वेब सीरीज में कहीं भी एक भी गाली का इस्तेमाल नहीं किया गया है. उन्होंने पूरी वेब सीरीज इस बात को ध्यान में रखते हुए बनाई है कि अगर किसी फिल्म या वेब सीरीज को उसके कंटेंट की वजह से कोई व्यक्ति अपने बच्चों के साथ बैठकर नहीं देख पा रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह खुद भी उसे नहीं देखेगा. फर्क सिर्फ इतना होगा कि शायद वह अकेले देखे और उसके बच्चे किसी और के साथ देखें. ये हमारी आने वाली जेनरेशन के लिए ठीक नहीं है. इसी सोच के साथ उन्होंने पारिवारिक दर्शकों के लिए कंटेंट तैयार किया.
जेन जी के लिया खास तोहफा
वेब सीरीज मेकर्स ने बातचीत में यह भी बताया कि ‘हेलो! हम बोल रहे हैं’ का दूसरा सीजन भी तैयार है और बहुत जल्द दर्शकों को देखने को मिलेगा. यानी पहली वेब सीरीज के बाद कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है. ‘हेलो! हम बोल रहे हैं’ के जरिए मेकर्स ने पारिवारिक कॉमेडी के साथ ऐसा कंटेंट देने की कोशिश की है, जिसे परिवार के लोग साथ बैठकर देख सकें.
