दिल्‍ली का मरीन ड्राइव, 9 KM तक रेड लाइट सिग्‍नल फ्री, 15 मिनट में मयूर विहार से AIIMS, सटासट भागेंगी BMW-फरारी

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली का मरीन ड्राइव, 9 KM तक सिग्‍नल फ्री, 15 मिनट में मयूर विहार से AIIMS

Last Updated:

Barapullah Elevated Corridor Phase-3: दिल्‍ली-एनसीआर वालों का सालों पुराना सपना अब जल्‍द ही हकीकत में बदल जाएगा. बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के फेज-3 को आमलोगों के लिए 29 सितंबर को ओपन कर दिया जाएगा. इसकी कुल लंबाई तकरीबन 3.5 किलोमीटर है. यह दिल्‍लीवालों के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. दिल्‍ली के लिए यह मरीन ड्राइव से कम नहीं है, क्‍योंकि यह एलिवेटेड कॉरिडोर यमुना नदी को पार करते हुए सराय काले खां से मिलेगा.

बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 29 सितंबर 2026 से आमलोगों के लिए ओपन हो जाएगा. (फोटो: PTI)

Barapullah Elevated Corridor Phase-3: बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 अब आम लोगों के लिए खुलने को तैयार है. लोक निर्माण मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा ने शनिवार को बारापुला फेज-3 का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ मौके पर निर्माण कार्य और तैयारियों का जायजा लिया. करीब 3.5 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक बनाया गया है. इसके शुरू होने के बाद पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले वाहनों को मध्य और दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने में वैकल्पिक तेज रास्ता मिलेगा. दिल्ली सरकार के मुताबिक इससे सराय काले खां इलाके में ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी. बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के ओपन होने से मयूर विहार से AIIMS की दूरी 15 मिनट में तय की जा सकेगी. यह पूरा कॉरिडोर सिग्‍नल फ्री होगा.

मंत्री परवेश वर्मा ने इस मौके पर कहा कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से DND और अक्षरधाम के आसपास ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है. नोएडा, गाजियाबाद और शाहिबाबाद की तरफ से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिल सकती है. ट्रैफिक जाम और वाहनों के रुकने के समय में कमी आने से प्रदूषण में भी कमी लाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

लंबे समय तक अटका रहा प्रोजेक्ट

बारापुला फेज-3 का काम लंबे समय तक अलग-अलग प्रशासनिक और जमीन से जुड़े मामलों के कारण अटका रहा. परियोजना को शुरुआती तौर पर करीब ₹1,260.63 करोड़ की लागत से मंजूरी मिली थी, जबकि बाद में संशोधित लागत ₹1,635.03 करोड़ हो गई. परियोजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक निर्माण में जमीन अधिग्रहण, पर्यावरण/फॉरेस्ट से जुड़ी मंजूरियों और अन्य प्रशासनिक अड़चनों के कारण देरी हुई थी. परवेश वर्मा ने बताया कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से अनुमति लेने और आर्बिट्रेशन में मामला जाने समेत कई अड़चनें आईं, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर कर दी गई हैं और कॉरिडोर को तय कार्यक्रम के मुताबिक जनता के लिए खोलने की तैयारी है.

9 किलोमीटर तक सिग्‍नल फ्री

बारापुला फेज-3 के शुरू होने के बाद मयूर विहार से सराय काले खां होते हुए एम्स तक करीब 9 किलोमीटर का बारापुला कॉरिडोर सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी देने लगेगा. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर को जनता को समर्पित करेंगे. उसी दिन से इसे आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है. बारापुला फेज-3 की शुरुआत से पूर्वी दिल्ली और NCR से आने वाले ट्रैफिक को सराय काले खां और आगे दक्षिण दिल्ली की ओर जाने के लिए एक नया एलिवेटेड विकल्प मिलेगा.

BMW और फरारी ही नहीं, साइकिल वालों के लिए भी सुविधा

बारापुला फेज-3 की खास बात यह है कि इसमें साइकिल ट्रैक और फुटपाथ भी बनाए गए हैं. रिपोर्टों के मुताबिक कॉरिडोर में करीब 2 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक और करीब 1.5 मीटर का फुटपाथ है. इसे दिल्ली के उन एलिवेटेड कॉरिडोर में शामिल किया जा रहा है, जहां मोटर वाहनों के साथ गैर-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट के लिए भी जगह दी गई है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *