कहीं आपके घर में रखी काली मिर्च नकली तो नहीं? गाजियाबाद में 2100 KG घटिया मसाला बरामद, ऐसे होता था तैयार

Last Updated:

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में नकली काली मिर्च की बहुत बड़ी खेप जांच विभाग को बरामद हुई है. छापेमारी कर विभाग ने ऐसी फैक्ट्री का खुलासा किया है, जहां घटिया स्तर की काली मिर्च को गोंद, मैदा और रिफाइंड तेल की मदद से चमकदार और अच्छी गुणवत्ता वाली काली मिर्च जैसा तैयार किया जा रहा था.

गाजियाबाद नकली काली मिर्च बरामद

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोनी बॉर्डर इलाके में खाद्य सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ सामने आया है. पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ऐसी फैक्ट्री का खुलासा किया है, जहां घटिया स्तर की काली मिर्च को गोंद, मैदा और रिफाइंड तेल की मदद से चमकदार और अच्छी गुणवत्ता वाली काली मिर्च जैसा तैयार किया जा रहा था.

कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में कच्चा और तैयार माल बरामद किया है. मौके से करीब 3000 किलो मैदा, 900 किलो गोंद, 1200 किलो छोटे दानों वाली कच्ची काली मिर्च और 975 किलो तैयार चमकदार काली मिर्च बरामद हुई है. इसके अलावा चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला रिफाइंड सोयाबीन तेल भी 37 टिन कंटेनर में बरामद हुआ है.

लाखों में है जब्त माल की कीमत
यह पूरा कारोबार लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के सेवाधाम, बेहटा, हाजीपुर स्थित केहर फार्म हाउस में चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, कारोबारी लोकेश गुप्ता, निवासी बुद्ध विहार दिल्ली से जुड़ा है. जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 13 लाख 34 हजार रुपये बताई जा रही है. फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बरामद नमूनों की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

टीम ने सारा माल किया जब्त
जांच के दौरान मौके से 1200 किलो छोटे दाने वाली काली मिर्च बरामद हुई है. टीम ने मौके पर पहुंचकर सारे माल को जब्त कर लिया है. असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसे तैयार करने के तरीके की जांच की जा रही है. कार्रवाई के बाद इस तरह तैयार की जा रही काली मिर्च को बाजार में पहुंचने से रोक दिया गया.

बता दें कि त्यौहारों पर अब अधिकतम मांग को देखते हुए मिलावटखोर एक्टिव हो जाते हैं. सिर्फ काली मिर्च ही नहीं, बल्कि दूध, पनीर, खोवा और बाजार में मिलने वाली कई खाने-पीने के सामानों में मिलावट की जाती है या नकली प्रोडक्ट बाजार में उतार दिए जाते हैं, जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है. इसको देखते हुए यूपी खाद्य विभाग पहले से एक्टिव हो गया है और छापेमारी कर ऐसे लोगों को दबोचा जा रहा है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *