क्‍या स्‍टोर से आपको भी बाजार से सस्‍ता आइटम मिल रहा है? हो जाएं सावधान, सेहत न बिगाड़ दे ये

होमताजा खबरDelhi

क्‍या स्‍टोर से आपको भी बाजार से सस्‍ता आइटम मिल रहा है? हो जाएं सावधान

Last Updated:

क्राइम ब्रांच की टीम ने राजधानी में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. कपासहेड़ा बॉर्डर के पास एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बरामद किए हैं.

दिल्‍ली क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्‍ली. क्राइम ब्रांच की टीम ने राजधानी में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. कपासहेड़ा बॉर्डर के पास एक दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फूड और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बरामद किए हैं. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार आरोपी सस्ते दामों पर एक्सपायर्ड और खराब हो चुके सामान खरीदता था और फिर उन्हें ग्राहकों को कम कीमत में बेच देता था. इससे लोगों को सस्ता सामान तो मिल जाता था, लेकिन उनकी सेहत पर गंभीर खतरा बन रहा था. क्राइम ब्रांच को 8 अप्रैल को इस मामले की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने प्लान बनाकर पहले कुछ लोगों को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा. जब उन्होंने सामान खरीदा तो जांच में पता चला कि वो एक्सपायर्ड है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत छापा मारा और दुकानदार को मौके से पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल मन्नान खान उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बिजवासन का रहने वाला है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वो गोदामों से सस्ते में एक्सपायर्ड या खराब सामान खरीदता था और अपनी दुकान पर बेचता था. छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब 900 किलो एक्सपायर्ड राशन जैसे मैदा, सूजी, पोहा, मसाले, पीनट बटर, बेबी फूड और कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मिले.

इसके अलावा करीब 2000 किलो दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. मौके पर मौजूद एक महिला ग्राहक ने भी शिकायत की कि उसने एक दिन पहले दुकान से सामान खरीदा था, जो बाद में एक्सपायर्ड निकला. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *