Last Updated:
Kapil Madan Pizza Recipe: दिल्ली के रहने वाले कपिल मदान ने 11 साल पहले देसी पिज्जा बनाना शुरू किया, जो मूंग दाल से बनाते हैं. यह पिज्जा बहुत ही सेहतमंद माना जाता है. यह दिल्ली के आईटीओ और चांदनी चौक के ओमेक्स मॉल में उपलब्ध है. इसे खाने के बाद आप तारीफ जरुर करेंगे.
नई दिल्ली: बड़े-बड़े ब्रांड के पिज्जा तो आपने बहुत खाए होंगे, जिसे खाने से कहते हैं सेहत को नुकसान भी होता है. ऐसे में लोगों को देसी पिज्जा बनाकर पिछले 11 सालों से खिला रहे हैं. दिल्ली एनसीआर के रहने वाले कपिल मदान जो कि पहले प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते थे. काम करने के घंटे फिक्स नहीं थे. छुट्टी मिलना भी मुश्किल हो जाता था. वेतन भी कम था तो उन्होंने सोचा की क्यों ना खुद का कुछ किया जाए, लेकिन उन्हें आइडिया नहीं मिल पा रहा था कि आखिर खुद का कोई बिजनेस क्या कर सकते हैं.
इसी दौरान उनके साथ एक घटना हो गई. घटना यह थी कि आज भारत मंडपम जहां पर है. वहां पहले कभी अप्पू घर हुआ करता था. वहां पर परिवार के साथ वह गए हुए थे. वहां पर उन्होंने पिज्जा का स्वाद चखा तो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. तो यहीं से उन्होंने सोचा कि क्यों ना पिज्जा को ही भारत के अंदाज में बनाकर परोसा जाए, जिससे बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक कोई भी खा सके और उनकी सेहत को नुकसान न हो. यहीं से शुरू हुआ स्वदेशी पिज्जा का सफर, जिसने आज दिल्ली के एक बड़े मॉल तक के फूड कोर्ट में अपनी जगह बना ली है.
इस तरह बनाते हैं स्वदेशी पिज्जा
कपिल मदान ने बताया कि जो चिल्ला लोगों के घर में बनता है. वहीं, चिल्ला पहले उनके घर में भी बनता था. यह पूरी तरह से मूंग की दाल का होता है. स्वदेशी पिज्जा बनाने के लिए उन्होंने अपने घर में बनने वाले चिल्ला को पहले थोड़ा मोटा और बड़ा करना शुरू किया. उसके बाद पिज़्ज़ा की तरह उसमें सब्जियां, चीज और पनीर भरने के लिए उसको कट करके उसमें जगह बनाई. फिर उसके अंदर उन्होंने गाजर, शिमला, मिर्च और प्याज के साथ ही पनीर और चीज डाला.
आज इसी तरह बनाते-बनाते आज उनको करीब 11 साल हो गए हैं और स्वदेशी पिज्जा का तरीका यही इन्होंने रखा है. इसमें 11 प्रकार के मसाले डालते हैं. वह 11 प्रकार के मसाले उनके खुद के घर के बने हुए होते हैं. वर्तमान में स्वदेशी पिज्जा नाम से इनका जो रेस्टोरेंट है. वह दिल्ली के आईटीओ मेट्रो स्टेशन की बेहद करीब है. आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक या दो से अगर आप निकलेंगे तो आपको रेस्टोरेंट दिख जाएगा.
12 प्रकार के बनाते हैं पिज्जा
कपिल मदान ने बताया कि आज उनके पास 11 प्रकार के मूंग की दाल के पिज्जा हैं. जिसमें प्लेन पिज्जा, डबल चीज पिज्जा, इसमें मैदा का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता है. ना ही कोई केमिकल या रंग डालते हैं. सब कुछ मूंग की दाल का होता है. देसी मसाले होते हैं. प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डाली जाती है. उन्होंने बताया कि पहले इसका नाम गुरु चेला मूंग की दाल का पिज्जा था, लेकिन जब 1 अप्रैल 2015 को देश के प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया नारा दिया.
उन्होंने इसका नाम स्वदेशी पिज्जा दे दिया. आज देश-विदेश के पर्यटक यहां पर खूब आते हैं. कई सेलिब्रिटी भी यहां पर आ चुके हैं. चांदनी चौक के ओमेक्स मॉल के फूड कोर्ट में भी उनका एक रेस्टोरेंट है स्वदेशी पिज्जा के ही नाम से चलता है. आईटीओ के पास इनका सबसे पहला रेस्टोरेंट है यानी कह सकते हैं कि सड़क से लेकर मॉल तक का सफर स्वदेशी पिज्जा ने तय किया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें
