एशियन गेम्स में तीन दिन बाद भारत को मिला गोल्ड, सुरुचि सिंह और कमलजीत का सुनहरा निशाना

Last Updated:

India Gold Medal Asian Games: कमलजीत और सुरुचि सिंह की भारतीय निशानेबाजों की जोड़ी ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. भारत को महिला क्रिकेट के बाद अगला गोल्ड अब शूटिंग के इसी इवेंट में मिला है. कमलजीत और सुरुचि सिंह ने शूटिंग में सुनहरा निशाना साधा.

सुरुचि सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

आईची-नागोया: आखिरकार भारत को एशियन गेम्स में तीन दिन बाद अपना दूसरा गोल्ड मेडल मिल ही गया. लंबे इंतजार के बाद भारतीय शूटर्स ने स्वर्णिम निशाना लगाया. 10 मीटर एयर पिस्टल मिस्क्ड इवेंट में शुक्रवार की सुबह इंदर सिंह सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने मिलकर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. यह 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत के लिए पदक जीतने का आखिरी मौका था. एशियन गेम्स के इतिहास में भारत को सबसे ज्यादा मेडल्स निशानेबाजी में ही मिलते हैं. मगर इन खेलों में अबतक हमारे निशानेबाजों के बंदूक खामोश थे.

काम आईं 140 करोड़ भारतीयों की दुआएं
कमलजीत व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में नौवें और सुरुचि 26वें स्थान पर रहीं थीं और दोनों ही व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके थे. भारत पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में भी पदक हासिल करने से चूक गया था, लेकिन 25 सितंबर यानी शुक्रवार की सुबह 140 करोड़ भारतीयों को उस वक्त खुशखबरी मिली, जब 484.6 पॉइंट के साथ कमलजीत और सुरुचि सिंह ने टॉप किया और देश को दूसरा गोल्ड दिला दिया.

पिछड़कर फाइनल में पहुंची थी भारतीय जोड़ी
शुरुआती सीरीज में 196 अंक जुटाने के बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरी सीरीज में 195 अंक के साथ अपना स्कोर 391 तक पहुंचाया और फाइनल में जगह बनाई. तीसरी सीरीज में दोनों ने 196 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल स्कोर 587 हो गया, इसमें 29 इनर-10 शामिल रहे. क्वालीफिकेशन में शीर्ष चार जोड़ियां फाइनल के लिए जगह बनाती हैं.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *