48 घंटे का समय देता हूं…CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को सीधा अल्‍टीमेटम, जंतर-मंतर 2.O की चेतावनी

होमताजा खबरदेश

48 घंटे का समय देता हूं…CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को सीधा अल्‍टीमेटम

Last Updated:

CEC Gyanesh Kumar vs CJP: मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं. विपक्षी दलों ने मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन की बात कही है. वहीं, अब कॉकरोच जनता पार्टी ने भी ज्ञानेश कुमार को लेकर अल्‍टीमेटम जारी कर दिया है. इस मुद्दे पर तकरार बढ़ने की संभावना बढ़ गई है.

CJP ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में पद से इस्‍तीफा देने की चेतावनी दी है, नहीं तो जंतर-मंतर पर फिर से विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है. सीजेपी के लीडर अभिजीत दिपके ने वोट चोरी का आरोप लगाया है. (फोटो: ANI)

CEC Gyanesh Kumar vs CJP: वोट चोरी जिन्‍न एक बार फिर से बाहर आ गया है. देश के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगने के बाद उनपर हर तरफ से हमलों का दौर शुरू हो गया है. विपक्षी दलों ने CEC पर करारा हमला बोलते हुए विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है. दूसरी तरफ, नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की आगुआई करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के लिए बकायदा अल्‍टीमेटम जारी कर दिया है. सीजेपी नेता अभिजीत दिपके ने ज्ञानेश कुमार से 48 घंटों में इस्‍तीफा देने की मांग की है. ऐसा न करने पर जंतर-मंतर पर फिर से विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. नए खुलासे के बाद ज्ञानेश कुमार पर दबाव बढ़ गया है.

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार पर मनमाना तरीके से फैसला लेने का आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्‍तों की राय और आपत्तियों को दरकिनार कर फैसला लेने की बात कही गई है. रिपोर्ट के सामने आने के बाद सीईसी ज्ञानेश कुमार पर एक तरफ जहां दबाव बढ़ गया है, वहीं विपक्षी दल भी हमलावर हो गए हैं. अपोजीशन ने इस मुद्दे को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी ने भी ज्ञानेश कुमार को लेकर आक्रामक रुख अपना लिया है. सीजेपी नेता अभिजीत दिपके ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को 48 घंटों में पद से इस्‍तीफा देने या फिर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.

‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो’

सीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने 48 घंटे के भीतर पद नहीं छोड़ा तो संगठन देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा. संगठन ने चुनाव आयोग पर मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए ‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो’ अभियान शुरू करने की घोषणा की. सीजेपी के संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा कि 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा नहीं देने पर देशभर में प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में भी आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान सह-संयोजक सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद थे. संगठन ने विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया. सीजेपी ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की वैधता साबित करने का दायित्व चुनाव आयोग पर होना चाहिए.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *