DIY Anti Aging Face Pack: 40 पार महिलाओं के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक, छिप जाएगा बढ़ती उम्र का असर

Last Updated:

DIY Anti Aging Face Pack: 40 की उम्र में आते-आते चहरे का निखार कम होने लगता है. हालांकि ये एजिंग का एक नेचुरल प्रोसेस है. लेकिन इसे सही स्किनकेयर और लाइफस्टाइल से थोड़ा कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में यहां आप एक ऐसे फेस पैक के बारे में जानेंगे जिसे घर पर तैयार किया जा सकता है और ये चेहरे पर बुढ़ापे के असर को थोड़ा स्लो कर देता है.

ख़बरें फटाफट

40 की उम्र के बाद त्वचा का निखार कम होना बहुत ही नेचुरल है. इस स्टेज पर स्किन पहले की तुलना में थोड़ी रूखी महसूस हो सकती है और उसकी चमक भी धीरे-धीरे कम होने लगती है. ऐसे में कई महिलाएं त्वचा को बेहतर बनाए रखने के लिए बाजार में मिलने वाली अलग-अलग क्रीम, सीरम और फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं. हालांकि, हर बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करना जरूरी नहीं होता.

एक आसान घरेलू फेस पैक भी आपके फेस पर एंटी एजिंग इफेक्ट ला सकता है. यहां हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जिसे चंदन, जौ, गुलाब जल और कुमकुमादि तेल से बनाया जाता है. हालांकि, यह कोई जादुई उपाय नहीं है जो तुरंत असर दिखाए, लेकिन सही स्किनकेयर और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल के साथ इसका इस्तेमाल काफी अच्छे रिजल्ट दे सकता है.

40 पार महिलाओं के लिए फेस पैक
बढ़ती उम्र में स्किन की देखभाल का मतलब सिर्फ चेहरे पर चमक लाना नहीं होता, बल्कि त्वचा को स्वस्थ बनाए रखना भी होता है. चंदन और गुलाब जल जैसे पारंपरिक तत्व लंबे समय से स्किनकेयर में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं. वहीं जौ का पाउडर त्वचा की सफाई में मदद कर सकता है. ये फेस पैक त्वचा को ताजगी देने और उसकी नियमित देखभाल का एक सरल तरीका माना जाता है.

फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
– 1 छोटा चम्मच सफेद चंदन पाउडर
– 1 छोटा चम्मच जौ का पाउडर
– गुलाब जल आवश्यकतानुसार
– 2 से 3 बूंद कुमकुमादि तेल

फेस पैक बनाने की विधि
सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें. चाहें तो कच्चे दूध की मदद से चेहरे की सफाई कर सकती हैं. इसके बाद एक छोटी कटोरी में चंदन पाउडर और जौ का पाउडर डालें. अब इसमें 2 से 3 बूंद कुमकुमादि तेल मिलाएं. फिर थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल डालते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. ऐसा पेस्ट तैयार करें जिसे आसानी से चेहरे पर लगाया जा सके.

चेहरे पर कैसे लगाएं?
तैयार फेस पैक को चेहरे पर पतली और समान परत में लगाएं. इसे बहुत मोटी लेयर में लगाने की जरूरत नहीं होती. फेस पैक को लगभग 5 से 6 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धीरे-धीरे साफ कर लें. चेहरा धोते समय त्वचा को ज्यादा रगड़ने से बचें.

रखें ये सावधानियां
फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसे चेहरे पर बहुत देर तक न छोड़ें. स्किन को जोर से रगड़कर साफ न करें. सप्ताह में एक बार इसका उपयोग पर्याप्त माना जाता है. यदि त्वचा में जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो इस्तेमाल बंद कर दें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *