Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश की बौछार, लोदी गार्डन से मयूर विहार तक सड़कें हुईं तर, IMD का येलो अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में झमाझम बारिश, लोदी गार्डन से मयूर विहार तक सड़कें पानी से तर

Last Updated:

Delhi Weather Today IMD: दिल्ली में 27 सितंबर यानी रविवार सुबह बारिश की बौछार ने मौसम का मिजाज बदल दिया. लोदी गार्डन से मयूर विहार तक कई इलाकों में सड़कें भीग गईं. आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी. शनिवार को भी राजधानी में बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहा. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है. बारिश के पीछे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पास बने निम्न दबाव क्षेत्र के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया गया है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली में रविवार सुबह, 27 सितंबर को कई इलाकों में बारिश हुई. (PTI)

दिल्ली में रविवार यानी 27 सिंतबर की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. राजधानी के कई हिस्सों में बारिश की बौछार देखने को मिली. लोदी गार्डन से लेकर मयूर विहार तक कई इलाकों में सड़कें बारिश से तर हो गईं. आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज और बदल दिया. शनिवार से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर बना हुआ है. कहीं हल्की फुहार पड़ी तो कहीं तेज बौछार ने लोगों को भिगो रही है. गरज-चमक और तेज हवाओं ने भी मौसम को पूरी तरह बरसाती बना दिया. बारिश के कारण तापमान में भी अच्छी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) ने इसे देखते हुए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यानी राजधानी में अभी बारिश का दौर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

दिल्ली में यह बारिश ऐसे समय हो रही है जब मानसून यहां से आधिकारिक तौर पर विदा हो चुका है. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 23 सितंबर को दिल्ली से वापसी कर ली थी. यह 27 सितंबर से चार दिन पहले हुआ था. इसके बावजूद मौसम ने फिर से करवट ले ली. शनिवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा. अधिकतम तापमान सिर्फ 29.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. यह सामान्य से 5.1 डिग्री कम था. यानी सितंबर के आखिर में दिल्ली को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. रविवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *