Last Updated:
Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रीनफील्ड वनडे में मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया. विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ अब सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में विराट ने भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के 28 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है. विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ 44वां वनडे मैच खेल रहे हैं. वहीं, अब मोहम्मद अजहरुद्दीन 43 वनडे के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज की शुरुआत हुई है.वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली और अजहरुद्दीन के बाद कपिल देव (42), राहुल द्रविड़ (40) और महेंद्र सिंह धोनी (39) हैं. अजहरुद्दीन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे अक्टूबर, 1998 में खेला था.
विराट के पास चंद्रपॉल के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास शिवनारायण चंद्रपॉल के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका है. भारत-पाकिस्तान के बीच संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड चंद्रपॉल के नाम है. चंद्रपॉल ने 1994 और 2009 के बीच भारत-वेस्टइंडीज के 46 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे. ऐसे में विराट कोहली सीरीज के सभी तीन वनडे खेलते हैं तो वह चंद्रपॉल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
मियांदाद के नाम WI के खिलाफ सबसे ज्याद ODI का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और वसीम अकरम के नाम है. अकरम और मियांदाद दोनों ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 64-64 वनडे खेले हैं.
मैच में कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस
वहीं, सीरीज के पहले वनडे मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज से टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2027 के लिए अपने अभियान की भी शुरुआत कर रही है.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
