आखिर क्यों बनाई गई ऐसी सड़क, जो हाथों से उखड़ रही? प्रवेश वर्मा ने बताई विकासपुरी में रिंग रोड की सच्चाई

होमताजा खबरDelhi

आखिर क्यों बनाई ऐसी सड़क, जो हाथों से उखड़ रही? प्रवेश वर्मा ने बताई सच्चाई

Last Updated:

दिल्ली के विकासपुरी में रिंग रोड के पास बनी सड़क को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. आप ने आरोप लगाया कि यह सड़क बेहद घटिया तरीके से बनाई गई है, जो केवल से उखड़ जा रही है. वहीं अब दिल्ली सरकार के पीडब्लूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस सड़क को लेकर सफाई दी है.

दिल्ली सरकार के पीडब्लूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने विकासपुरी की इस सड़क को लेकर सफाई दी है.

दिल्ली के विकासपुरी में रिंग रोड के पास बनी सड़क को लेकर सियासी विवाद गरमा गया है. इस सड़क का हिस्सा हाथों से उखड़ता नजर आने के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. आप नेता जहां दिल्ली सरकार के पीडब्लूडी मंत्री प्रवेश वर्मा को घेर रहे हैं तो वहीं अब वर्मा के साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े लोग और PWD के इंजीनियर ने पूरे मामले पर सफाई दी है.

सड़क को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी सड़क क्यों बनाई गई, जिसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं? वीडियो में प्रवेश वर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए दावा किया कि यह सड़क स्थायी निर्माण के तौर पर नहीं, बल्कि गुरुपर्व के कार्यक्रम को देखते हुए अस्थायी तौर पर चलने लायक बनाने के लिए तैयार की गई थी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *