प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड: मंत्री के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ी AAP, दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन आज

होमताजा खबरDelhi

प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड: AAP का आज द‍िल्‍ली पुल‍िस मुख्‍यालय पर प्रदर्शन

Last Updated:

तिलक नगर थप्पड़ कांड: आम आदमी पार्टी द‍िल्‍ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग कर रही है. आज पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. AAP का आरोप है कि पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही है. इस प्रदर्शन में अरव‍िंद केजरीवाल के शा‍म‍िल होने की संभावना जताई जा रही है.

प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड: मंत्री के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ी AAP, दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन आज.

दिल्ली के तिलक नगर में हुए थप्पड़ कांड के बाद आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. पार्टी कार्यकर्ता लगातार दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा से माफी की मांग कर रहे हैं. इतना ही नहीं मंत्री के खिलाफ एफआईआर की मांग की जा रही है. इसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे.पार्टी का आरोप है कि युवा को थप्पड़ मारने वाले मंत्री के खिलाफ पुलिस पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं कर रही है.

बता दें कि तिलक नगर में सड़क के मुआयने को गए दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने वीडियो बना रहे एक शख्स को चांटा जड़ दिया था. उस वक्त आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह हाथों से सड़क उखाड़कर मंत्री को दिखा रहे थे और सड़क निर्माण में धांधलेबाजी का आरोप लगा रहे थे.

बता दें कि इस घटना के वीडियो वायरल होते ही आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता लगातार प्रवेश वर्मा से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. इसी को लेकर आज पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर इकठ्ठा होंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस प्रदर्शन में आप के बड़े नेताओं के आने की भी संभावना जताई जा रही है.

इस मामले पर आप सुप्रीमो अर‍व‍िंंद केजरीवाल ने भी सवाल उठाए और कहा क‍ि वे खुद जाकर त‍िल‍क नगर में सड़क की जांच करेंगे. उन्‍होंने कहा, ‘सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर मोदी जी के मंत्री ने एक युवक को सरेआम थप्पड़ मार दिया. मैं कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करूंगा.’

क्या हुआ था मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था. जिस वक्त प्रवेश वर्मा सड़क के मुआयने के लिए पहुंचे तो वहां जरनैल सिंह भी पहुंचे थे. उन्होंने वर्मा से सड़क में अनियमितता की शिकायत की. वे तिलक नगर में बनाई गई सड़क अपने हाथ से उखाड़कर PWD विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा के हाथ में देने लगे.

दरअसल दिल्ली के मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा जब वहां से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके सामने आए और सवाल करने लगे. इसी दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया.

युवक का आरोप है उसे पुलिस के सामने पीटा गया. जान से मारने की धमकी दी गई. उसने पुलिस को शिकायत दी, कहा कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी.

युवक ने बताया जाएगा कोर्ट
युवक साहिब सिंह वर्मा के वकील ने कहा कि या तो मंत्री प्रवेश वर्मा माफी मांगें, या फिर वे सड़क की अनियमितताओं को लेकर कोर्ट जाएंगे.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *