सिर पर ताज से लेकर लाल जोड़े तक… Paris Fashion Week में ऐश्वर्या राय के इन 5 अवतारों ने उड़ाए सबके होश, देखें वायरल Photos

Last Updated:

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) के रैंप पर उतरती हैं, तो उनका अंदाज़ पूरी दुनिया का ध्यान खींच लेता है. उनके फैशन लुक्स में हमेशा एक खास रॉयल्टी, स्टाइल और एलिगेंस देखने को मिलती है. आइए एक नजर डालते हैं पिछले सालों में पेरिस के रैंप पर जलवा बिखेरते उनके सबसे चर्चित और अनोखे लुक्स पर…

हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय का पैरिस फैशन लुक काफी चर्चा में है. उनका लेटेस्ट अंदाज पूरी तरह से एक राजशाही महारानी जैसा नजर आया. उन्होंने ब्लैक वेलवेट का फ्लोइंग गाउन पहना है, जिसके साथ क्रिस्टल और 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी वाला एम्बेलिश्ड केप जुड़ा हुआ है. सिर पर सजा रत्न-जड़ित टियारा क्राउन, बोल्ड रेड हेयर टोन और आइकॉनिक रेड लिपस्टिक इस पूरे अवतार को रैंप पर बेहद ग्रैंड और अट्रैक्टिव बना रहा है.

2025 के पेरिस फैशन वीक के इस वॉक में ऐश्वर्या राय का एक इंडो-वेस्टर्न और बेहद पावरफुल अवतार देखने को मिला था. उन्होंने ब्लैक वेलवेट का लॉन्ग बटन-डाउन कोट और मैचिंग पैंट्स पहनी थीं, जिस पर बारीक सिल्वर-डायमंड जरी का काम किया गया था. कोट की स्लीव्स पर हुई हैवी डिटेलिंग और हाथ जोड़कर नमस्ते कहने का उनका सिग्नेचर अंदाज इस आउटफिट को बेहद एलिगेंट वाइब दे रहा था.

इस वॉक में ऐश्वर्या राय ने अपने वाइब्रेंट रेड आउटफिट से पूरे रैंप पर जलवा बिखेरा था. उन्होंने फ्लोइंग स्लीव्स और ऑफ-शोल्डर स्टाइल वाला सैटिन का रेड बैलून-हेम गाउन पहना हुआ था. खुले वेवी बालों और फ्लाइंग किस पोज के साथ उनका यह ड्रामाटिक और ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस अवतार में ऐश्वर्या राय पूरी तरह से सुनहरे और चमकदार लुक में सामने आई थीं. इस हैवी गोल्डन गाउन पर सिक्विन और फ्रिंज वर्क का बारीक काम था, जिसके साथ एक लंबा ट्रांसपेरेंट केप जोड़ा गया था. रैंप वॉक करते समय लहराता हुआ यह केप और उनके सॉफ्ट वेवी बाल उन्हें ग्रेसफुल और परी जैसा लुक दे रहे थे.

एफिल टॉवर के बैकड्रॉप में ऐश्वर्या राय का यह ऑल-व्हाइट आउटफिट बेहद शांत और क्लासी लग रहा था. उन्होंने फुल स्लीव्स वाले टॉप के साथ लेयर्ड ड्रेप्ड गाउन स्टाइल किया था. इस पूरी तरह से सफ़ेद आउटफिट के साथ उनकी ब्राइट मैजेंटा पिंक लिपस्टिक का कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन इस लुक को बेहद अट्रैक्टिव बना रहा था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *