Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.77 करोड़ से शुरू; जानिए कितनी खास

Porsche ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी Cayenne का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया है. Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric नाम के दो वेरिएंट में उपलब्ध ये मॉडल ब्रांड की हाई-परफॉर्मेंस लेगेसी को मॉडर्न इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ जोड़ता है. स्टैंडर्ड कैयेन इलेक्ट्रिक की कीमत 1.77 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि टॉप-एंड कैयेन टर्बो इलेक्ट्रिक 2.27 करोड़ रुपये में पेश की गई है. कस्टमर डिलीवरी आज यानी 30 सितंबर से ही शुरू हो गई है. दिलचस्प बात ये है कि पोर्शे पेट्रोल इंजन वाले कैयेन मॉडल भी अगले दशक तक बेचता रहेगा, जिससे खरीदारों को पावरट्रेन का विकल्प मिलता रहेगा.

113 KWH की परफॉर्मेंस बैटरी से लैस ये एसयूवी एक चार्ज में 642 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है. टर्बो वेरिएंट महज 2.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है, जो इसे सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस वाला बनाता है. ये कार भारतीय लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Audi Q8 E-Trone, BMW iX और Lotus Eletre जैसी कारों को टक्कर देगी. आइए इसकी डिजाइन से लेकर पावरट्रेन से लेकर परफॉरमेंस तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

कैयेन इलेक्ट्रिक पारंपरिक कैयेन की सिल्हूट को बनाए रखते हुए फ्रंट में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, एक्टिव एयरोडायनामिक वेंट्स और मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स के साथ पोर्शे के सिग्नेचर फोर-पॉइंट डीआरएल डिजाइन को अपनाती है.

इसकी लंबाई 4,985 मिमी, चौड़ाई 1,980 मिमी, ऊंचाई 1,674 मिमी और व्हीलबेस 3,023 मिमी हैं. फ्रंट ट्रंक में 90 लीटर और रियर बूट में 781 लीटर (सीटें फोल्ड करने पर 1,588 लीटर) स्टोरेज उपलब्ध है. ये 3,000 से 3,500 किलोग्राम तक टोइंग भी कर सकती है.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर में 14.5 इंच की कर्व्ड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं. ऑप्शनल 14.9 इंच पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी मिलते हैं. स्टैंडर्ड फीचर्स में 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (18-वे तक अपग्रेडेबल), फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ और 25W वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें पार्कअसिस्ट विद 2D सरराउंड व्यू, लेन चेंज असिस्ट, इंटरसेक्शन असिस्ट, वॉर्न एंड ब्रेक असिस्ट समेत कई एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिए गए हैं. कम्फर्ट एक्सेस और जेस्चर-कंट्रोल्ड टेलगेट भी उपलब्ध हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों वेरिएंट में फ्रंट और रियर एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 113 KWH बैटरी है. स्टैंडर्ड मॉडल 408 हॉर्सपावर (लॉन्च कंट्रोल पर 442) प्रोड्यूस करता है और 4.8 सेकंड में 100 किमी/घंटा पहुंचता है, जबकि टर्बो 1,156 हॉर्सपावर और 1,150 न्यूटन-मीटर टॉर्क के साथ 2.5 सेकंड में ये टार्गेट अचीव करता है. एडाप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड है और रियर-एक्सल स्टीयरिंग ऑप्शनल है. DC फास्ट चार्जिंग 390 किलोवाट तक सपोर्ट करती है, जिससे 10-80 प्रतिशत चार्ज महज 16 मिनट में हो जाता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *