Last Updated:
मशहूर गायक शंकर महादेवन ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं, मगर वे अक्सर उनके बोल भूल जाते हैं. सिंगर ने सुपरहिट गाने याद न रख पाने की दिलचस्प वजह बताई. उनका मानना है कि जब कोई गाना सुपरहिट हो जाता है, तो गायक का ध्यान नए गानों और धुनों पर चला जाता है, जिसके चलते वे कई बार अपने पुराने गानों के बोल भूल जाते हैं.
शंकर महादेवन ने सुनाए संगीत की दुनिया के दिलचस्प किस्से. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है कि गायक अपने लोकप्रिय गानों के बोल भूल जाते हैं. अब मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने इसकी वजह बताई है. उन्होंने कहा कि जब कोई गाना सुपरहिट हो जाता है तो गायक का ध्यान सहज ही नए गानों और नई धुनों पर चला जाता है, जिससे पुराने गाने उनकी प्राथमिकता में नहीं रहते. शंकर महादेवन ने हाल में एहसान नूरानी, लॉय मेंडोंसा, प्लेबैक सिंगर शान और मेयांग चांग के साथ बातचीत की. खास बातचीत फिल्म ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई थी.
स्पोटिफाई के लिए बनाए गए वीडियो में शान ने सवाल किया कि वह अपने ही गानों के बोल कई बार क्यों भूल जाते हैं. इस पर शंकर महादेवन ने समझाते हुए कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गायक उस गाने को पहले ही गा चुका होता है और वह गाना लोकप्रिय या सुपरहिट हो चुका होता है. इसके बाद गायक आगे बढ़ जाता है और उस गाने को लेकर उसका फोकस पहले जैसा नहीं रहता.
शंकर महादेवन ने कहा कि जब कोई गाना नया होता है, नई धुन और नए बोल होते हैं, तब गायक का पूरा ध्यान उसमें लगा रहता है. वह इस बात को लेकर भी बेहद सतर्क रहता है कि उससे कोई गलती न हो. इसलिए नए गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान गलतियां होने की संभावना कम रहती है. शान ने बातचीत के दौरान भी इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक रिकॉर्डिंग सेशन के दौरान वह खुद ही गाने के बोल बनाने लगे थे. इसके बाद, उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर से संकोच के साथ पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है.
View this post on Instagram
