अब कागज जितनी पतली बनारसी साड़ी, 15-20 मिनट नहीं, 5 मिनट में पहनें; 1000 से शुरू

Last Updated:

Banarasi Saree Modern Design: बनारसी साड़ी का नाम जब भी जुबां पर आता है तो ख्यालों में सबसे पहले वही पुरानी बनारसी साड़ी याद आती है, जो बेहद भारी, मोटी जरी और लंबी होती है, जिसे पहनने में 15 से 20 मिनट का वक्त लगता है. जिसे एक बार पहन लिया तो आपको भारी भरकम साड़ी पहन कर चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बनारसी साड़ी को बदलते वक्त के साथ अब बदल दिया गया है. खास तौर पर उन लड़कियों के लिए जो अब शादी या पार्टी में हल्की साड़ी पहनना पसंद करती हैं.

अब लड़कियों की डिमांड को देखते हुए बनारसी साड़ी जो कि एक पारंपरिक साड़ी मानी जाती है. उसको कागज जितना पतला कर दिया गया है. ऐसा नहीं है कि बनारसी साड़ी जो पारंपरिक है, वो मार्केट में नहीं है. पारंपरिक बनारसी साड़ी अपनी पहचान बरकरार रखेगी, लेकिन बनारसी साड़ी को बनाने वाले कारीगरों ने हल्की बनारसी साड़ी भी बनानी शुरू कर दी है. जो इन दिनों दिल्ली के सभी मार्केट में खूब बिक रही है. खास तौर पर लड़कियां इसकी सबसे ज्यादा खरीदारी कर रही हैं.

बनारसी साड़ी को बनाने वाले मोहम्मद शाहीन ने बताया कि उनकी मुख्य दुकान बनारस में है, लेकिन दिल्ली में वह तमाम तरह के एक्सपो और अलग-अलग दुकानों पर आकर इस साड़ी को बेचते हैं. खास तौर पर चांदनी चौक, करोल बाग और सदर मार्केट में वह इसे बेचते हैं. यह एक तरह से बनारसी साड़ी ही है. क्योंकि इसकी डिजाइन बनारसी है. इसका पल्लू भी बनारसी साड़ी की तरह तैयार किया गया है.

फर्क सिर्फ इतना है कि बनारसी साड़ी की जितनी मोटी नहीं है. ना ही भारी है और इसे पहनने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. यह खास तौर पर लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. क्योंकि लड़कियां अक्सर बनारसी साड़ी को पसंद तो करती हैं, लेकिन भारी और महंगी के साथ-साथ लंबी साड़ी होने की वजह से लड़कियां इसे खरीदने से बचती हैं. लड़कियों को कोई दिक्कत ना हो उनके लिए यह बनारसी साड़ी तैयार की गई है. इसका वजन कागज जितना पतला है और इसके साथ ब्लाउज और पेटीकोट भी दिया जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें कि इसे कम उम्र की लड़कियां खास तौर पर जो 15 साल से लेकर 30 साल के बीच में हैं, वो इसे पहनना पसंद सकती हैं. इसे पहनना आसान है. इसकी प्लेट भी जल्दी बन जाएगी. मुश्किल से 5 मिनट से लेकर 10 मिनट के अंदर लड़कियां इसे पहन सकती हैं, जबकि जो पारंपरिक बनारसी साड़ी है. उसे पहनने में कम से कम 15 से 20 मिनट का समय लगता है, क्योंकि उसकी प्लेट नहीं बनती है.

मोहम्मद शाहीन ने बताया कि अमूमन असली बनारसी साड़ी जो मोटी जरी की होती है और जो पूरी तरह से बनारसी होती है, उसकी कीमत 9000 रुपए से ऊपर की होती है. ये जो कागज जितनी पतली खूबसूरत डिजाइनिंग और ट्रेंडिंग साड़ी लड़कियों के लिए तैयार की गई है. जो कि हल्के वजन की है, इसकी कीमत सिर्फ 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक है. भारी डिस्काउंट के बाद यह 1500 रुपए तक मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि रोज यह साड़ी 5-10 बिक जाती है. गर्मियों में यह बनारसी साड़ी सबसे बेस्ट है. क्योंकि यह बहुत हल्की है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *