IMD Weather Today: 3 अक्टूबर को 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश; UP, बिहार, MP में 50KM की आंधी का IMD अलर्ट; दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

होमताजा खबरदेश

23 राज्यों में मूसलाधार बारिश, UP-MP में 50KM की आंधी; दिल्ली में मौसम साफ

Last Updated:

Aaj Ka Mausam: 3 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है. IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है. पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का असर दिखेगा. दिल्ली में हालांकि मौसम साफ रहने का अनुमान है. राजधानी में तेज हवाएं चल सकती हैं लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है. उधर पूर्वोत्तर राज्यों में 8 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा. दक्षिण भारत में भी कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. मानसून की वापसी लगातार आगे बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

3 अक्टूबर को 23 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का IMD अलर्ट है. (फोटो PTI)

Today Weather IMD: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. इसके बावजूद 3 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के 23 राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. कई जगह हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में हालांकि मौसम साफ रहने का अनुमान है. राजधानी दिल्ली में बारिश का अलर्ट नहीं है, यहां तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान में भी मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी भी लगातार आगे बढ़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां बन रही हैं. इस बीच कई सक्रिय मौसम प्रणालियां बारिश करा रही हैं. सिक्किम और आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. असम के पास भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है. दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के आसपास भी मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं. इनका असर आने वाले दिनों में अलग-अलग राज्यों में दिखाई देगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *