सभी यात्री ट्रेन खाली कर दें… दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन ठप, आनंद विहार स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

होमताजा खबरDelhi

यात्री ट्रेन खाली करें… दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन ठप, आनंद विहार में अफरा-तफरी

Last Updated:

Delhi Metro Blue Line Technical Snag: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बड़ी तकनीकी खराबी के कारण द्वारका से वैशाली रूट पर ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. करीब आधे घंटे से कई स्टेशनों पर मेट्रो संचालन ठप है. आनंद विहार स्टेशन समेत कई जगहों पर लगातार घोषणा की जा रही है कि सभी यात्री ट्रेन खाली कर दें. अचानक सेवा बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी और भीड़ का सामना करना पड़ रहा है.

ख़बरें फटाफट

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त ‘ब्लू लाइन’ (द्वारका से वैशाली-नोएडा रूट) पर आज अचानक एक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण पिछले आधे घंटे से इस रूट पर मेट्रो सेवा पूरी तरह ठप्प पड़ गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार कौशांबी के पास ओवरहेड वायर में फॉल्ट आने की वजह से आनंद विहार स्टेशन पर ट्रेनें रुकी हुई हैं. इस खराबी के कारण आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. स्टेशनों पर लगातार लाउडस्पीकर से यात्रियों को ट्रेन खाली करने की अनाउंसमेंट की जा रही है, जिससे दफ्तर जाने वाले यात्रियों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की गहरी समझ रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 16 वर्षों से सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में इन्होंने अपनी कलम से जटिल विषयों को …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *