Drishyam 3 Public Review : 'दिमाग खोल देगी फिल्म', दर्शक बोले- इसके सस्पेंस का कोई तोड़ नहीं, देविका ने दिए 10 में से 9

Last Updated:

Drishyam 3 Public Review Noida : ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघर में दस्तक के साथ धूम मचाना शुरू कर दिया है. लोग फिल्म को पैसा वसूल बता रहे हैं. फिल्म में सस्पेंस, कहानी और क्लाइमैक्स तीनों कमाल के हैं. नोएडा में फिल्म देखकर सिनेमाहाल से निकले शगनदीप सिंह लोकल 18 से कहते हैं कि उन्हें लगा था कि इस बार विजय फंस जाएगा, लेकिन आखिर में कहानी बदल गई. शगनदीप कहते हैं कि अंत में कहानी जिस तरह सामने आती है, वह दिमाग खोल देती है. देविका ने कहा कि पूरी फिल्म में रहस्य और रोमांच अंत तक बना रहा. देविका ने फिल्म को 10 में से 9 अंक दिए. राजा ने ‘दृश्यम 3’ को पहले और दूसरे भाग से भी अच्छा बताया.

नोएडा. अयज देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘दृश्यम 3’ सीनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखने के बाद दर्शकों में उसके सस्पेंस, कहानी और क्लाइमैक्स को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. नोएडा में फिल्म देखकर सिनेमाहाल से बाहर आए शगनदीप सिंह ने फिल्म को पैसा वसूल बताया. लोकल 18 से वे कहते हैं कि फिल्म का अंत उनकी उम्मीद से बिल्कुल अलग रहा. उन्हें लगा था कि इस बार विजय फंस जाएगा, लेकिन आखिर में कहानी जिस तरह बदली, वह शानदार रहा. शगनदीप ने यह भी कहा कि फिल्म तेलुगु संस्करण से अलग है. उनके मुताबिक क्लाइमैक्स ‘दृश्यम’ की सबसे खास बात है और अंत में कहानी जिस तरह सामने आती है, वह दर्शकों का दिमाग खोल देती है. शगनदीप ने फिल्म को 10 में से 9 नंबर दिए.

कहां रह गई कमी

फिल्म देखकर लौटी देविका ने कहा कि पूरी फिल्म में रहस्य और रोमांच बना रहता है. अंत तक सस्पेंस कायम रहा. हालांकि, उन्होंने कहानी के निष्कर्ष को लेकर थोड़ी असहमति जताई. देविका का कहना था कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से लगा कि कहानी का अंत पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ और निष्कर्ष में थोड़ी कमी रह गई. इसके बावजूद उन्हें फिल्म काफी अच्छी लगी. उन्होंने फिल्म के अंत को विजय के पक्ष में बताया. देविका ने भी फिल्म को 10 में से 9 अंक दिए.

अक्षय खन्ना की क्यों आई याद

राजा ने ‘दृश्यम 3’ को पहले और दूसरे भाग से भी अच्छा बताया. उनके मुताबिक फिल्म में सस्पेंस काफी मजबूत है और निष्कर्ष तक पहुंचते-पहुंचते रोमांच और बढ़ जाता है. राजा ने अजय देवगन के किरदार की रणनीति और जिस तरह वह परिस्थितियों से बच निकलता है, उसे बेहद शानदार बताया. राजा ने फिल्म को माइंड ब्लोइंग अनुभव बताते हुए 10 में से 9 अंक दिए. हालांकि उन्होंने एक अंक कम करने की वजह भी बताई. उनका कहना था कि कहानी में हर बार कोई नया अधिकारी आता दिखाई देता है. पिछली फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार आए अधिकारी की तुलना में अक्षय खन्ना उन्हें बेहतर लग सकते थे.

कहानी में कई ट्विस्ट

आरती मधेशिया ने भी फिल्म को काफी अच्छा और सस्पेंस से भरपूर बताया. उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि कहानी में कई ट्विस्ट हैं, जिन्हें पूरी फिल्म देखने के बाद ही समझा जा सकता है. आरती कहती हैं कि कहानी में ट्विस्ट है और उसे समझने के लिए पूरी फिल्म देखना जरूरी है. आरती के मुताबिक, फिल्म का सबसे दमदार दृश्य वह था, जब कोर्ट में कहानी के पूरे दृष्टिकोण का खुलासा होता है. हालांकि दूसरे दर्शकों की तुलना में उन्होंने फिल्म को 10 में से 7 अंक ही दिए.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *