नई दिल्ली (Schools Closed Today 10 August 2026). देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मॉनसून की स्पीड ने कई राज्यों में जनजीवन को प्रभावित किया है. उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार तक मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. सोमवार को बच्चों को स्कूल भेजने से पहले छुट्टी का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
उत्तराखंड में कुदरत का प्रकोप, बागेश्वर में स्कूल बंद
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल समेत 4 प्रमुख जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए बागेश्वर जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. पहाड़ी रास्तों पर मलबा आने और नदियों का जलस्तर बढ़ने से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है.
रांची में जेपीएससी प्रदर्शन का असर, 15 से ज्यादा स्कूल बंद
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
स्कूल जाने से पहले जरूर चेक करें अपडेट
मौसम विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज बारिश और आंधी का अनुमान जताया है. छुट्टियों का फैसला स्थानीय परिस्थितियों, जलभराव और जिला प्रशासन के निर्देशों पर निर्भर करता है. इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अपने स्कूल के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप, नोटिस बोर्ड या जिला प्रशासन की सूचना जरूर चेक कर लें.
