गम्स में ब्लीडिंग-सूजन से मिलेगी राहत, आचार्य बालकृष्ण ने बताया नमक+नींबू से उपचार का तरीका

Last Updated:

Home Remedy For Bleeding Gums: वैसे तो मसूड़े दांतों को बांधकर रखने की ताकत रखते हैं, लेकिन जब सफाई ठीक से न की जाए तो ये कमजोर पड़ने लगते हैं. इसमें सूजन एक सबसे कॉमन प्रॉब्लम है. हालांकि इसे आप नमक और नींबू के घरेलू उपाय से कंट्रोल कर सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण भी इस उपाय कारगर मानते हैं.

ख़बरें फटाफट

मसूड़ों में सूजन एक आम समस्या है. इसके कारण नॉर्मल खाना पीना भी काफी मुश्किल हो जाता है. साथ ही ब्रश करने पर ब्लीडिंग होने का भी खतरा होता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि शुरुआती स्तर पर आप इसे घरेलू उपाय से भी ठीक कर सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक घरेलू उपाय के बारे में बनाया है. उन्होंने बताया कि गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर कुल्ला करने से मसूड़ों को राहत मिल सकती है.

इस उपाय की खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. घर की रसोई में मौजूद चीजों से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय की तरह इसका इस्तेमाल भी सही तरीके से करना जरूरी है. आइए जानते हैं कि यह उपाय कैसे काम करता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

मसूड़ों में सूजन क्यों आती है?
मसूड़ों में सूजन कई कारणों से हो सकती है. दांतों पर प्लाक का जमना, ठीक से ब्रश न करना, विटामिन की कमी या मुंह में संक्रमण इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं. कई बार सूजन के साथ मसूड़े लाल और दर्दनाक भी हो जाते हैं. यह संकेत हो सकता है कि मुंह की सफाई और देखभाल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है.

नमक वाला पानी कैसे मदद करता है?
नमक का पानी लंबे समय से मुंह की समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. ये सूजे हुए टिश्यू से एक्स्ट्रा लिक्विड को बाहर निकालने में मदद कर सकता है, जिससे सूजन और असहजता कम हो सकती है. इसके अलावा, यह मसूड़ों के आसपास जमा गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करने में भी सहायक माना जाता है. गुनगुना पानी इस उपाय को और प्रभावी बना सकता है. क्योंकि गर्माहट के कारण प्रभावित हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

नींबू क्यों है फायदेमंद?
नींबू विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है. ये विटामिन मसूड़ों के सेहत के लिए जरूरी है क्योंकि ये कोलेजन को बनाने में मदद करता है. कोलेजन वो प्रोटीन है जो मसूड़ों के ऊतकों को मजबूत बनाए रखने में भूमिका निभाता है. विटामिन C की कमी को मसूड़ों से खून आने और उनकी कमजोरी से भी जोड़ा जाता है. साथ ही, यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकता है.

उपाय का सही इस्तेमाल कैसे करें?
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू का रस और नमक मिलाकर दिन में दो बार कुल्ला करना मसूड़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, इसका अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए. नींबू अम्लीय होता है, इसलिए इसे सीधे दांतों या मसूड़ों पर नहीं लगाना चाहिए. पानी में मिलाने से इसकी अम्लीयता कम हो जाती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *