नागार्जुन-तब्बू की पहली फिल्म, जिसके सेट से शुरू हुई थी 'लव स्टोरी', 30 साल बाद एक्ट्रेस ने किया इमोशनल पोस्ट

Last Updated:

कई साल पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में तब्बू और नागार्जुन के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाएं थीं. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था जिसकी शुरुआत 30 साल पहले हुई थी. हालांकि नागार्जुन और तब्बू ने अपने कथित रिश्ते को कभी कंफर्म नहीं किया था. दोनों का कहना था कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त थे. आज तब्बू और नागार्जुन की पहली फिल्म की रिलीज को 30 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस ने खास पोस्ट शेयर किया है.

नागार्जुन और तब्बू ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का नाम कई कलाकारों संग जुड़ चुका है. तब्बू और नागार्जुन ने लंबे समय तक साथ काम किया था. उस दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में दोनों के रिश्ते की खूब चर्चाएं थी. लंबे समय तक तब्बू का नाम शादीशुदा नागार्जुन संग जुड़ता रहा. उनके अफयेर्स की इतनी चर्चाएं थी कि उस दौर में कपल की शादी की खबरें भी छाने लगीं थीं. हालांकि तब्बू और नागार्जुन ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया था और न ही दोनों शादी के बंधन में बंधे. तब्बू और नागार्जुन ने 30 साल पहले आई रोमांटिक फिल्म ‘निन्ने पेल्लाडाथा’ से साथ काम करने की शुरुआत की थी.

आज फिल्म को 30 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर तब्बू ने इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर फिल्म से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं. तब्बू ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘निन्ने पेल्लाडाथा’ की कुछ झलकियां शेयर कीं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के 30 साल पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की.

तब्बू ने 30 साल पूरे होने पर लिखा स्पेशल पोस्ट

एक्ट्रेस ने फिल्म को ऐसी रोमांटिक कहानी बताया, जिसने दर्शकों के दिलों को छुआ और समय के साथ अपना जादू बरकरार रखा. तब्बू ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘एक ऐसी रोमांटिक कहानी जिसने दिल जीत लिए, एक ऐसी कहानी जो समय की कसौटी पर खरी उतरी, और ऐसे गाने जो पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करते रहे हैं. निन्ने पेल्लाडाथा के सदाबहार जादू और तीन यादगार दशकों के इसके खूबसूरत सफर का जश्न मनाते हुए’.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *