LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आर-पार के मूड में विपक्ष, राहुल और प्रियंका पर FIR

India Bloc Protest Live: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा अब और बड़ा और आक्रामक रूप लेने जा रहा है. संसद से लेकर सड़क तक मचे घमासान के बीच 7 अक्टूबर को राहुल गांधी सहित कई दिग्गज सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद विपक्षी खेमे के तेवर तल्ख हैं. इस गतिरोध को धार देने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ राजधानी में और भी बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालेंगी.

इस टकराव की पटकथा बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर लंच के दौरान लिखी गई थी. रणनीति के तहत विपक्षी दलों के सांसदों को तीन वातानुकूलित बसों में एकजुट कर जंतर-मंतर की ओर रवाना किया गया, ताकि गठबंधन की साझा ताकत दिखाई जा सके. हालांकि, जंतर-मंतर से महज दो किलोमीटर पहले शांगरी-ला होटल के पास अशोका रोड पर भारी पुलिस बल ने इन बसों को रोक दिया.

रास्ता रोके जाने के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया. विपक्षी नेताओं ने वहीं सड़क पर धरना शुरू कर दिया और चुनाव आयोग के मुखिया के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की. घंटों चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया. देर शाम रिहाई के बाद गठबंधन ने पीछे हटने के बजाय आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है.

India Bloc Protest Live:

* आज INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन बड़ा होगा क्योंकि INDIA ब्लॉक के सांसदों की संख्या कुछ ज्यादा होगी. टीएमसी से बड़े चेहरे अभिषेक बनर्जी भी मार्च में हिस्सा लेंगे. समाजवादी पार्टी के सांसद मौजूद रहेंगे, ये सभी 7 अक्टूबर को प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे. कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली में मौजूद हैं. 7 अक्टूबर को दो मुख्यमंत्री राहुल गांधी के लिए थाने पहुंचे थे.

* विपक्ष के सांसद आज दोपहर करीब 1:45 बजे दिल्ली के एक कैफ़े में मिलेंगे. वे 7 अक्टूबर को हुई घटनाओं और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. बैठक के बाद उनके राजघाट तक मार्च करने की संभावना है.

* दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन पर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने, धक्का-मुक्की करने और बदसलूकी करने का आरोप है.

* INDIA ब्लॉक आज दिल्ली में अपना विरोध प्रदर्शन तेज करने जा रहा है; दोपहर बाद दिल्ली में विपक्ष के सांसदों के जुटने की उम्मीद है. सांसद राजघाट तक मार्च भी कर सकते हैं. कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को देशभर में “काला दिवस” ​​घोषित किया है.

* विपक्षी नेताओं ने बुधवार को कहा कि INDIA ब्लॉक के सांसद गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमीन पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले, कई पार्टियों के सांसदों के एक साथ मिलकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें जंतर-मंतर जाने से रोक दिया गया था. बुधवार को पार्टियों के बीच एक और विरोध प्रदर्शन करने के फ़ैसले पर चर्चा हुई और नेताओं ने कहा कि इस आंदोलन में और भी सांसद शामिल होंगे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *