Last Updated:
Success Story: उदयपुर के कलाकार ओंकार मेघवाल की पेंटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतनी पसंद आई कि उन्होंने 10 लाख रुपये के ऑर्डर दिए. पीपी चौधरी के जरिए यह पेंटिंग पीएमओ तक पहुंची थी. इसके बाद पीएम ने 350 पेंटिंग बनाने का भारी ऑर्डर दिया था. फिलहाल अब इन्हें बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में.
नई दिल्ली: उदयपुर राजस्थान के रहने वाले एक कलाकार की किस्मत तब बदल गई, जब उसकी पेंटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस तक पहुंची. प्रधानमंत्री को वह पेंटिंग इतनी ज्यादा पसंद आई कि उन्होंने उस कलाकार को ऐसी ही 350 पेंटिंग बनाने का भारी ऑर्डर दे दिया, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है. प्रधानमंत्री की ओर से यह आर्डर मिलते ही कलाकार अपनी टीम के साथ जुट गए और उन्होंने समय पर प्रधानमंत्री को 350 पेंटिंग 4 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद बनाकर दे दी. जिसे देखकर प्रधानमंत्री ने इसकी काफी तारीफ भी की.
इस कलाकार का नाम ओंकार मेघवाल है. जो कि बहुत ही अनोखी पेंटिंग बनाते हैं. इनके पास पेंटिंग की कीमत 10000 रुपए से शुरू हो जाती है और उसके बाद पेंटिंग की अंतिम कीमत कोई नहीं होती है. क्योंकि हर पेंटिंग में उनकी और उनकी टीम की कड़ी मेहनत होती है. ओंकार मेघवाल अपनी हर पेंटिंग बेहद खूबसूरत और इतनी लाजवाब तरीके से फिनिशिंग देते हैं कि हर कोई इनकी पेंटिंग का दीवाना अपने आप बन जाता है.
प्रधानमंत्री तक इस तरह पहुंची पेंटिंग
ओंकार मेघवाल ने बताया कि पीपी चौधरी जोकि भारतीय जनता पार्टी के हैं और लोकसभा सदस्य हैं, उन्होंने उनकी पेंटिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा था. हुआ कुछ ऐसा था कि एक बार उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन्होंने अपना स्टॉल वहां पर लगाया हुआ था. वहां पर जब पीपी चौधरी पहुंचे तो उनको इनकी पेंटिंग्स बहुत पसंद आई. तब उन्होंने इनको एक अनोखी और अलग पेंटिंग बनाने का आदेश दिया और कहा कि वह इसे प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे. फिर क्या था ओंकार अपनी टीम के साथ मिलकर एक हाथी की पेंटिंग बनाई.
इसे भी गोल्ड डस्ट और सिल्क कपड़े के साथ ही इसमें मोर और घोड़े के साथ ही तमाम डिजाइन बनाई गई. फिर पीपी चौधरी ने इस पेंटिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया. इस पेंटिंग को देखने के बाद प्रधानमंत्री को यह पेंटिंग इतनी ज्यादा पसंद आई कि सबसे पहले उन्होंने इस कलाकार की तारीफ की. फिर 350 पेंटिंग बनाने का आर्डर दिया, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए से भी ज्यादा है. यहीं से इन कलाकार की किस्मत बदल गई और फिलहाल अब इन्हें बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं.
सोने की धूल और सिल्क कपड़े की पेंटिंग
ओंकार मेघवाल ने बताया कि वह मिनिएचर पेंटिंग का काम करते हैं. उनकी पेंटिंग सिल्क पेपर, लकड़ी, प्लास्टिक, कैनवास के साथ ही वेलवेट मार्बल पर बनाई जाती है. वह एक स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर काम करते हैं. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी होती हैं. उनकी पेंटिंग बेहद अलग होती है. क्योंकि वह अपनी ज्यादातर पेंटिंग को सोने की धूल और सिल्क कपड़े पर बनाते हैं. जो देखने में खूबसूरत लगती है.
जहां सोने की धूल और सिल्क कपड़े की वजह से की इनकी कीमत भी 10000 से लेकर 2 लाख रुपए या उससे ऊपर भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि यह उनका पारिवारिक काम है. वह दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपना स्टॉल लगाते हैं. क्योंकि बीकानेर हाउस में सरकार की ही ओर से उनको यह स्टॉल लगाने में मदद दी गई है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें
