राजधानी सहित कई ट्रेन कैंसल, दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन हो सकते हैं बंद; CJP को जंतर-मंतर प्रदर्शन की मंजूरी नहीं

CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसे लेकर राष्ट्रीय राजधानी में हलचल तेज हो गई है. नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लगा दी गई है. रेलवे ने दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. उसी तरह से दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को भी 9 अक्टूबर की रात से बंद किया जा सकता है. इस बीच, दिल्ली पुलिस ने 9 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी गई है.

जॉइंट पुलिस कमिश्नर नूपुर प्रसाद ने कहा, “सीजेपी की तरफ से हमें एक लेटर मिला है, जिसमें 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का जिक्र है. लेकिन बहुत कम समय में प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई थी. प्रदर्शन की जानकारी 10 दिन पहले देनी जरूरी है. इसलिए सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी जा रही है. CJP के पुराने व्यवहार को देखते हुए भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. अगर कोई क़ानून-व्यवस्था अपने हाथ मे लेता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.”

57 मेट्रो स्टेशन बंद हो सकते हैं
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का अनुरोध किया है. पुलिस ने “संवेदनशील जगहों की ओर बेकाबू भीड़ के बढ़ने” की आशंका का हवाला देते हुए यह मांग की है. गुरुवार को लिखे एक पत्र में, जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ट्रांसपोर्ट रेंज) रजनीश गुप्ता ने कहा कि हालात को देखते हुए 10 अक्टूबर को इन स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों की संख्या भी कम की जा सकती है.

इन 57 स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, INA, हौज खास, आजादपुर, जामिया मिलिया इस्लामिया, शाहीन बाग, वेलकम और रोहिणी वेस्ट शामिल हैं. ज्ञानेश कुमार पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने के आरोप हैं. आरोप है कि उन्होंने वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) की आड़ में और अपने दो सहयोगियों को दरकिनार करते हुए वोटर के तौर पर रजिस्टर करने के लिए ज़रूरी अहम दस्तावेज़ ‘फॉर्म 6’ में बदलाव किए.

सीजेपी प्रोटेस्ट को देखते हुए अलग-अलग शहरों से दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली28 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.यहां देखें लिस्ट…

ट्रेन नंबर 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20801 मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर से नई दिल्ली (पटना होकर)
ट्रेन नंबर 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस बनारस से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 22221 मुंबई CSMT-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गया के रास्ते)
ट्रेन नंबर 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज
ट्रेन नंबर 14738-14737 तिलक ब्रिज से भिवानी
ट्रेन नंबर 14728 तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12056 देहरादून–नई दिल्ली ट्रेन जन शताब्दी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मानिकपुर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन
ट्रेन नंबर 12189 महाकौशल एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
ट्रेन नंबर 22181 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
ट्रेन नंबर 12121 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
ट्रेन नंबर 14211 इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 15303 कासगंज–नई दिल्ली ट्रेन कासगंज से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *