NZ vs IND: टीम इंडिया नहीं झेलेगी 6 फीट 3 इंच लंबे पेसर की तूफानी गेंदें, वनडे-टेस्ट सीरीज से बाहर

होमखेलक्रिकेट

टीम इंडिया नहीं झेलेगी 6 फीट 3 इंच लंबे पेसर का तूफान, ODI-टेस्ट सीरीज से बाहर

Last Updated:

O’Rourke Injury: न्यूजीलैंड के तूफानी तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 6 फीट 3 इंच लंबा पेसर पहले पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहा था. अब उन्होंने (पिंडली) की मांसपेशी में खिंचाव के चलते क्रिकेट एक्शन से दूर होने का फैसला लिया है. वनडे सीरीज की शुरुआत चार नवंबर से ऑकलैंड में होगी. ओ’रूर्के का न खेलना कीवियों के लिए किसी गहरे झटके से कम नहीं है.

विल ओ’रूर्के भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे

नई दिल्ली: इंजरी से जूझ रही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले करारा झटका लगा है. ब्लैक कैप्स के तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे के लिए पूरी तरह फिट होना चाहते हैं. ओ’रूर्के ने अपनी पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के लिए सात महीने के ब्रेक के बाद अप्रैल में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी.

जून में इंग्लैंड के खिलाफ हुए थे इंजर्ड
ओ’रूर्के को जून में इंग्लैंड में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और फिर अगस्त के आखिर में ट्रेनिंग के दौरान उनकी काफ (पिंडली) की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था. कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि योजना यह थी कि ओ’रूर्के नवंबर के आखिर में प्लंकेट शील्ड घरेलू फर्स्ट-क्लास प्रतियोगिता में कैंटरबरी के लिए वापसी करें. वाल्टर ने कहा कि:

अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह 9 दिसंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार हो जाएंगे. ओ’रूर्के का भारत के खिलाफ नहीं खेलना हमारे लिए किसी झटके से कम नहीं है. इतने बड़े दौरे पर ओ’रूर्के नहीं होंगे तो हमें निश्चित तौर पर नुकसान होगा. वह वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज में खेलने वाले थे, लेकिन बाद में हुई बातचीत के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उनके लिए बेहतर होगा कि वे दोनों चोटों से उबरने और सुरक्षित रूप से अपनी बॉलिंग का लोड बढ़ाने के लिए थोड़ा और समय लें. अगले कुछ महीनों में हमारे तेज गेंदबाजी संसाधन बहुत अहम होंगे, इसलिए हम विल की वापसी को लेकर सावधानी बरत रहे हैं ताकि यह पक्का हो सके कि मैदान पर दोबारा उतरने से पहले वे पूरी तरह फिट हों.

चैपमैन टी-20 सीरीज से हो चुके बाहर
टी-20 सीरीज में शामिल मार्क चैपमैन और जैक फोल्क्स चोटिल होने के चलते ही टीम से बाहर हैं. चैपमैन को पिछले महीने यूरोप में टी-20 लीग खेलते हुए चोट लगी थी. उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज तक कमबैक कर जाएंगे, वहीं फोल्क्स हिप फ्लेक्सर को हिप इंजरी हुई है. अब दोनों की जगह जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में जगह मिली है.

मार्क चैपमैन भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर.

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल देख लीजिए
भारत के खिलाफ पांच वनडे मैच के लिए ब्लैक कैप्स की टीम का ऐलान रविवार को किया जाएगा. भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट एक्शन की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी. 22 अक्टूबर को पहला मैच क्राइस्टचर्च में होगा जबकि एक नवंबर को हैमिल्टन में आखिरी मैच. इसके बाद पांच वनडे मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला चार नवंबर को ऑकलैंड में होगा. पांचवां और आखिरी वनडे माउंट मॉनगुनई में 14 नवंबर को इसके बाद 19 नवंबर और 27 नवंबर को दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *