'जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और हम इसे वापस लेकर रहेंगे': CJP नेताओं को जेल भेजे जाने पर भड़के राहुल गांधी

होमताजा खबरदेश

‘हम जंतर-मंतर को वापस लेकर रहेंगे’: CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल

Last Updated:

Rahul Gandhi News: जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नौजवानों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हाथ में तिरंगा थामने पर युवाओं को जेल भेजे जाने को सरकार का ‘डर और कायरता’ करार देते हुए राहुल ने दो टूक कहा कि अपने संवैधानिक हक मांगना कोई जुर्म नहीं है.

राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर लोकतंत्र का है. (पीटीआई)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है. ऐसा करने पर युवाओं को सलाखों के पीछे भेजना सरकार की कायरता को दर्शाता है. राहुल ने जोर देकर कहा कि छात्र, युवा, पत्रकार और इंडिया गठबंधन भले ही अलग-अलग बैनरों तले जुटे हों, लेकिन सबका मकसद सिर्फ एक है- अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना.

संवैधानिक अधिकारों की मांग कोई अपराध नहीं
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “अपने हक के लिए आवाज उठाना हर नागरिक का बुनियादी हक है. तिरंगा हाथ में लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना कानून का उल्लंघन नहीं हो सकता. सरकार युवाओं की आवाज दबाने के लिए ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है. शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है.”

जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने को राहुल गांधी ने पूरी तरह जायज ठहराया. युवाओं और छात्रों की गिरफ्तारी को सरकार की कमजोरी और डर का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा, “छात्र, युवा और पत्रकार सभी मिलकर अपने बुनियादी हक मांग रहे हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन भी युवाओं की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा है.”

जंतर-मंतर पर जनता के हक का किया ऐलान
कांग्रेस नेता ने जंतर-मंतर की ऐतिहासिक पहचान का भी जिक्र किया. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह जगह देश की आम जनता की है, सत्ता के हुक्मरानों की नहीं. राहुल ने कहा, “जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और हम इसे वापस लेकर रहेंगे. लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने की जगह को बंद या सीमित नहीं किया जा सकता. सरकार चाहे जितनी बंदिशें लगा ले, अपने हक की लड़ाई रुकने वाली नहीं है.”

राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को जंतर-मंतर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेने के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने 14 अक्टूबर को कहा कि कार्यकर्ता इस कार्रवाई से डरेंगे नहीं. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, “आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उनकी गलती क्या थी? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना.”

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *