Last Updated:
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में CJP के संभावित ‘तिरंगा मार्च’ पर बड़ा सस्पेंस बन गया है. NDMC ने नोटिस जारी कर 16 और 17 अक्टूबर को पार्क को आम जनता के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है. दिल्ली पुलिस की ओर से भी इस प्रोटेस्ट की कोई परमिशन नहीं मिली है. कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बावजूद प्रशासनिक बंदिशों के चलते अब CP में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल सकता है.
एनडीएमसी ने अहम फैसला लिया.
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाले संभावित ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर प्रशासनिक मोर्चे पर खलबली मच गई है. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 16 और 17 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. हालांकि CJP इस विरोध प्रदर्शन और मार्च को लेकर पूरी तरह अड़े हुए हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी कोई अनुमति नहीं दी है. अब देखना यह है कि जब प्रशासन और प्रदर्शनकारी आमने-सामने होंगे, तो दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में क्या नया ड्रामा देखने को मिलेगा.
पुलिस की कड़क चेतावनी और BNSS 163 का पहरा
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस PRO नेहा यादव ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि NDMC ने एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन्स का हवाला देते हुए सेंट्रल पार्क को बंद करने के लिए दिल्ली पुलिस को आधिकारिक लेटर भेजा है. इसके साथ ही, कनॉट प्लेस के ट्रेडर्स एसोसिएशन की तरफ से भी पुलिस को शिकायत मिली है कि इस तरह के बिना इजाजत वाले प्रदर्शनों से फेस्टिव सीजन में उनके व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है.
दिल्ली पुलिस ने आम जनता और प्रोटेस्टर्स से सख्त अपील की है कि वे उन इलाकों में किसी भी प्रदर्शन का हिस्सा न बनें जहां BNSS की धारा 163 (Prohibitory Orders) लागू है. पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोपरि है और वे ऐसी व्यवस्था करेंगे जहां प्रोटोकॉल और पूरी गरिमा के साथ तिरंगा फहराया जा सके, लेकिन कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं होगी.
CJP की ओपन अपील और AAP का मिला फुल सपोर्ट
दूसरी तरफ CJP पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं दिख रही है. CJP ने सोशल मीडिया कैंपेन और बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम जनता से अपील की है कि वे 16 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे अपने हाथों में तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचे. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में उस वक्त और बड़ा पॉलिटिकल ट्विस्ट आ गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस प्रोटेस्ट को अपना पूरा समर्थन दे दिया. आप ने अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों से भारी तादाद में सीपी पहुँचने का आह्वान किया है.
16 और 17 अक्टूबर: सेंट्रल पार्क लॉक, सुरक्षा बल अलर्ट
मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, शांति-कानून बनाए रखने और वीआईपी इलाके की संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे कनॉट प्लेस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं. NDMC ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 के लिए सेंट्रल पार्क को आम पब्लिक के लिए पूरी तरह सील (Closed) करने का पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि एक तरफ पुलिस का BNSS 163 का सख्त पहरा और बंद सेंट्रल पार्क है, तो दूसरी तरफ CJP और AAP के समर्थकों का भारी जमावड़ा—ऐसे में कल शाम 5 बजे कनॉट प्लेस का नजारा क्या रूप लेता है.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
