Last Updated:
Ametek Power Instruments New Machine: नई दिल्ली में भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट यशोभूमि पर अमेटेक पावर इंस्ट्रूमेंट्स की नई मशीन बड़ी इंडस्ट्री में शॉर्ट सर्किट और आग से पहले अलार्म देकर जानें बचाएगी. इस कंपनी ने कई ऐसे इंस्ट्रूमेंट और मशीन टेक्नोलॉजी विकसित की है. जो आग लगने से पहले ही लोगों को चेतावनी जारी कर देगी.
नई दिल्ली: बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज और ऐसे प्लांट जहां पर अक्सर शॉर्ट सर्किट हो जाते हैं, जिसमें धमाका होने के साथ ही कई लोगों की जान चली जाती है. अब ऐसी घटना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मार्केट में नई टेक्नोलॉजी आ गई है, जिसे अमेटेक पावर इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने बनाया है, जिन्होंने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट यशोभूमि में इस मशीन और टेक्नोलॉजी से लोगों को रूबरू कराया है.
कंपनी के डायरेक्टर ऑफ सेल मिडल ईस्ट ओर इंडिया थिरुग्नाना संबंधम ने बताया कि इस कंपनी ने कई ऐसे इंस्ट्रूमेंट और मशीन टेक्नोलॉजी विकसित की है. जो आग लगने से पहले ही लोगों को अलार्म देकर बता देंगी कि कुछ गड़बड़ होने वाली है, जिसे समय रहते ही रोका जा सकेगा. इससे बड़े से बड़े नुकसान को भी रोकना आसान हो जाएगा. क्योंकि गर्मियों में खास तौर पर शॉर्ट सर्किट और आग लगी जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं.
ट्रांसफार्मर और ट्रांसमिशन दोनों की करेगी मॉनिटरिंग
इस कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर विनोद पाटिल ने बताया कि यह जो इंस्ट्रूमेंट और मशीन हैं. जो उनकी कंपनी की ओर से विकसित की गई है. इसका काम ट्रांसमिशन और ट्रांसफार्मर दोनों की मॉनिटरिंग करना है. यह दोनों की मॉनिटरिंग करेगी. ताकि कहीं पर भी शॉर्ट सर्किट या कुछ भी गड़बड़ होता है या आग लगने जैसी घटना दुर्घटना होती है तो यह समय रहते अलार्म दे देगी.
उन्होंने बताया कि लोगों के पास इसकी एक चेतावनी चली जाएगी, जिसके जरिए समय रहते ही उस घटना और दुर्घटना को रोका जा सकता है. इसकी चेतावनी के बाद आप सारे स्विच ऑफ कर सकते हैं. लोगों को बाहर निकाल सकते हैं और तमाम तरह के उपाय कर सकते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ बड़ी इंडस्ट्री, बड़े प्लांट और बड़ी कंपनियों में ही किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि इसके जरिए आने वाले वक्त में आग लगने जैसी घटनाएं आसानी से रुक सकेंगी.
आग क्यों लगी, यह भी बता देगी मशीन
विनोद पाटिल ने बताया कि अगर ट्रांसमिशन या ट्रांसफार्मर में कोई फॉल्ट होता है या आग लगती है या शार्ट सर्किट होता है. अगर आपकी इंडस्ट्री और कंपनी में यह मशीन लगी हुई है तो यह पूरे डेटा की जांच करेगी और पूरी जांच पड़ताल के बाद यह बता देगी कि आखिर फॉल्ट या फिर शॉर्ट सर्किट जैसी घटना क्यों हुई. कहां पर कमी थी, किस वजह से ऐसा हुआ. जब आपको यह पता चल जाएगा तो आप उसमें सुधार कर सकते हैं. भविष्य में होने वाली ऐसी घटना दुर्घटनाओं से खुद को और कंपनी या फिर इंडस्ट्री को भी बचाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि देश-विदेश तक में इस मशीन की डिमांड है.
ऐसे काम करती है ये मशीन
गैस डिटेक्टर के जरिए यह मशीन हवा में मौजूद ज्वलनशील गैसों की पहचान करती है. अगर गैस खतरनाक स्तर तक पहुंचती है तो तुरंत अलार्म बजता है. इससे आग या विस्फोट होने से पहले ही चेतावनी मिल जाती है. ऑक्सीजन एनालाइजर के जरिए यह मशीन ऑक्सीजन के स्तर को मापती और नियंत्रित करती है. फ्लेम डिटेक्टर के जरिए यह मशीन अगर कहीं छोटी सी भी आग शुरू होती है तो यह तुरंत पहचान लेती है. इसके बाद तुरंत इसका सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है. इसमें मॉइश्चर एनालाइजर भी है जो नमी को मापता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
