Last Updated:
दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड ‘राम लड्डू’ अब आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. मूंग दाल के बैटर से बने ये लड्डू बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं. कद्दूकस की हुई मूली और चटपटी हरी-मीठी चटनी के साथ इन्हें गरमा-गरम परोसकर बाजार जैसा स्वाद पाया जा सकता है.
नई दिल्लीः दिल्ली के स्ट्रीट फूड की बात हो और राम लड्डू का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम राम लड्डू, ऊपर से मूली का लच्छा, हरी चटनी और खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद इन्हें खास बनाता है. बाजार में मिलने वाला यह चटपटा नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है.लेकिन हर बार इसे खाने के लिए बाजार जाना जरूरी नहीं है. आप चाहें तो घर पर भी आसानी से राम लड्डू बना सकते हैं.
अगर शाम को कुछ चटपटा खाने का मन है या वीकेंड पर परिवार के लिए कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं, तो राम लड्डू एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए बहुत महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से ही आप इन्हें तैयार कर सकते हैं.
मूंग दाल से तैयार होते हैं स्वादिष्ट राम लड्डू
राम लड्डू का स्वाद काफी हद तक उनके बैटर पर निर्भर करता है. इन्हें बनाने में मुख्य रूप से मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग स्वाद और बनावट के लिए इसमें थोड़ी उड़द दाल भी मिलाते हैं. सही तरीके से तैयार किया गया बैटर राम लड्डू को बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनाने में मदद करता है. सिर्फ राम लड्डू तलना ही काफी नहीं है. इन्हें बाजार जैसा स्वाद देने के लिए सही चटनी और ताजी मूली का इस्तेमाल भी जरूरी है.
मूली और चटनी बढ़ाते हैं स्वाद
राम लड्डू की पहचान उनके साथ परोसे जाने वाले मूली के लच्छे और चटनी से भी होती है. इनके ऊपर कद्दूकस की हुई ताजी मूली डाली जाती है. इसके साथ हरी धनिया-पुदीने की चटनी और खट्टी-मीठी चटनी मिलाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है.
अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च वाली चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, खट्टा-मीठा स्वाद पसंद करने वालों के लिए इमली की चटनी अच्छा विकल्प है. इन्हें गरमा-गरम परोसने से इनका कुरकुरापन और स्वाद बरकरार रहता है.
घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसे राम लड्डू
राम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को भिगोकर पीस लें. इसके बाद बैटर में नमक, अदरक, हरी मिर्च और जरूरत के अनुसार मसाले मिलाएं. बैटर को अच्छी तरह फेंटें, ताकि लड्डू हल्के और नरम बनें. अब गर्म तेल में छोटे-छोटे लड्डू डालकर सुनहरा होने तक तल लें. इसके बाद इन्हें प्लेट में निकालें और ऊपर से मूली का लच्छा, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें. इस तरह घर पर ही तैयार हो जाएंगे स्वादिष्ट और चटपटे राम लड्डू.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
