Last Updated:
Jamia University News: जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर कश्मीर की आज़ादी को लेकर नारे लिखे गए. इसके अलावा आरएसएस और एबीवीपी के खिलाफ भी बातें लिखी गईं.
Jamia University Wall: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर कश्मीर की आजादी और RSS-ABVP के खिलाफ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है. दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’, ‘डेथ टू RSS/ABVP’, ‘फ्री शरजील इमाम’, ‘RSS गो बैक’ और ‘नो स्पेस फॉर संघी’ जैसे संदेश लिखे गए हैं. दीवारों पर लिखे इन नारों में कश्मीर की आजादी की मांग के साथ RSS और ABVP को निशाना बनाया गया है. वहीं, ‘फ्री शरजील इमाम’ के नारे के जरिए शरजील इमाम की रिहाई के समर्थन में संदेश दिया गया है. यूनिवर्सिटी परिसर में लिखे गए इन संदेशों को लेकर मामला चर्चा में है. हालांकि, ये नारे किसने लिखे और इन्हें कब लिखा गया, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. इस मामले में किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया या कार्रवाई की पुष्टि भी नहीं हुई है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
