Last Updated:
लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बीते दिनों बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि ईमेल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि इसी स्कूल की एक छात्रा है. क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें आगे.
एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को धमकी मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलाया किया है. (एआई इमेज)
Delhi News: स्कूल में छुट्टी कराने का मन हुआ तो एक छात्रा ने अपने प्रिंसिपल को एक ईमेल कर दिया. ईमेल की इबारत कुछ ऐसी थी कि जिसने पढ़ा, जिसी का दम फूल गया. मामला स्कूल से बाहर निकलकर दिल्ली पुलिस तक पहुंच गया. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, यह मामला दिल्ली के लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल ये जुड़ा हुआ है. बीते दिनों, इस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. दिल्ली पुलिस की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि यह ईमेल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि इसी स्कूल की एक छात्रा है. इसी छात्रा ने स्कूल में छुट्टी कराने के इरादे से बम की धमकी वाला फर्जी ईमेल भेजा था.
23 अक्टूबर को आया था बम की धमकी वाला ईमेल
दरअसल, यह मामला 23 अक्टूबर का है. लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को एक ईमेल मिला था, जिसमें स्कूल में बम रखे होने की धमकी दी गई थी. दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही बम की धमकियों को देखते हुए इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया. धमकी भरे ईमेल के पीछे कौन था, इसका पता लगाने के लिए साउथ डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस ने जांच शुरू की. साइबर टीम कुछ ही घंटों में डिजिटल फुटप्रिंट का पीछा करते हुए ईमेल भेजने वाले तक पहुंच गई. जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि ईमेल भेजने वाली कोई बाहरी शख्स नहीं, बल्कि उसी स्कूल की एक छात्रा है. पुलिस के अनुसार, छात्रा ने स्कूल में छुट्टी कराने के लिए बम रखे होने की झूठी धमकी वाला ईमेल भेजा था.
जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई
जांच में आरोपी की पहचान नाबालिग छात्रा के रूप में होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है. पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.
