एयरलाइन स्‍टाफ बोला- सस्ता है इसलिए आए हो… सुनते ही भड़क गए पैसेंजर्स, लगे 'शेम ऑन स्‍पाइसजेट' के नारे

होमताजा खबरDelhi

सस्ता है इसलिए आए हो… सुन भड़के पैसेंजर्स, लगे ‘शेम ऑन स्‍पाइसजेट’ के नारे

Last Updated:

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के स्‍टाफ और पैसेंजर्स के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एयरलाइन का एक स्‍टाफ यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि ‘सस्ता है इसलिए आए हो.’ यह सुनते ही पहले से ही परेशान भड़क उठे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को बीच-बचाव करना पड़ा.

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्‍पाइसजेट के एक स्‍टाफ की विवादित टिप्‍पणी के बाद भड़के पैसेंजर्स और एयरलाइन कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई.

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्‍पाइसजेट के स्‍टाफ और पैसेंजर्स के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एयरलाइन के दो स्टाफ और पैसेंजर्स के बीच बहस होती दिख रही है. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग ‘Shame on SpiceJet ‘ के नारे लगाते भी नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह विवाद बोर्डिंग गेट पर तैनात एक एयरलाइन स्‍टाफ की टिप्‍पणी के बाद शुरू हुआ. इस टिप्‍पणी को सुनते ही पैसेंजर्स भड़क उठे.

वहीं, मौके पर मौजूद दूसरे एयरलाइन स्‍टाफ ने परिस्थिति को संभालने की जगह और भड़का दिया. दरअसर, उसने पैसेंजर्स से यह कर दिया कि उनका स्‍टाफ जो कह रहा है, सही कर रहा है, इसके बाद पैसेंजर्स का गुस्‍सा फट पड़ा. हालात यहां तक बिगड़ गए कि मौके पर मौजूद सीआईएसएफ की क्विक रिएक्‍शन टीम को बीच बचाव के लिए आगे आना पड़ा. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कुछ पैसेंजर्स ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर सोशल म‍ीडिया पर पोस्‍ट कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया.

एयरलाइन स्‍टाफ की टिप्‍पणी के बाद बढ़ा बवाल
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किसी बात से झुंझलाए पैसेंजर्स बोर्डिंग गेट के पास खड़े हुए हैं. पैसेंजर्स लगातार एयरलाइन स्‍टाफ से जानकारी मांग रहे हैं, लेकिन उन्‍हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है. इसी बीच, बोर्डिंग गेट के काउंटर पर खड़े एक एयरलाइन स्‍टाफ ने पैसेंजर्स से कर दिया कि ‘स्‍पाइसजेट सस्ता है, इसलिए आए हो आप.’ किसी भी पैसेंजर ने एयरलाइन स्‍टाफ से ऐसे जवाब की उम्‍मीद नहीं की थी. लिहाजा, यह सुनते ही बोर्डिंग गेट में मौजूद सभी पैसेंजर्स का गुस्‍सा फट पड़ा. इसी बीच, मौके पर मौजूद दूसरा एयरलाइन स्‍टाफ ने आकर यह कह दिया कि जो कहा गया, वह सही है. जिसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया. इसके बाद, गुस्‍साए पैसेंजर्स ने ‘शेम ऑन स्‍पाइसजेट’ के नारे लगाना शुरू कर दिया.

सीआईएसएफ के जवानों को करना पड़ा बीच-बचाव
मामला बढ़ने के बाद मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों को भी बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. जवानों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, ताकि एयरपोर्ट पर हंगामा और न बढ़े. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद की असल वजह क्‍या है और पैसेंजर्स इतने झुंझलाए हुए क्‍यों थे. वहीं, इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद एयरलाइन के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया में एयरलाइंस के रुख को लेकर सवाल उठना शुरू हो गए हैं.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *