मैंगो फेस्टिवल में ढाई हजार रुपये के एक आम ने लूट ली महफिल, लग रहा देखने वालों का तांता, इस वजह से कहलाता खास

होमताजा खबरDelhi

मैंगो फेस्टिवल में ढाई हजार रुपये के एक आम ने लूट ली महफिल, इसलिए कहलाता खास

Last Updated:

Delhi Mango Festival: दिल्ली के मैंगो फेस्टिवल में मियाज़ाकी आम 2,500 रुपये प्रति पीस बिक रहा है और इसे देखने वालों की लाइन लगी है. जापान की यह खास किस्म अपनी मिठास और गहरे लाल रंग के लिए मशहूर है. चूंकि यह आसानी से नहीं उगता इसलिए उपलब्धता भी कम होती है.

दिल्ली. दिल्ली के सीआर पार्क में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में इस बार कई तरह के आम देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ जिस स्टॉल पर रही, वह था मियाज़ाकी मैंगो. इस आम की कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि यहां सिर्फ एक आम की कीमत 2,500 रुपये रखी गई थी. लोग इसे खरीदने से पहले इसकी खासियत जानने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे. वहीं, रिलामाला किसान उत्पादक कंपनी की ओर से इसकी खेती बंगाल में की जा रही है. कंपनी की ओर से इसे पहली बार बाजार में उतारा गया है.

क्या है इसकी खासियत
मियाज़ाकी मैंगो जापान की एक बेहद खास किस्म है. इसका रंग गहरा लाल होता है और इसका स्वाद बहुत मीठा माना जाता है. इसका गूदा नरम, रसीला और लगभग बिना रेशों वाला होता है. यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है. इसकी खेती भी आसान नहीं होती, इसलिए इसकी उपलब्धता काफी कम रहती है.

अलग अंदाज में की गई पैकिंग
फेस्टिवल में इस आम को साधारण तरीके से नहीं रखा गया था. हर एक आम को अलग से प्रीमियम बॉक्स में पैक किया गया था, ताकि उसकी गुणवत्ता बनी रहे और खरीदने वालों को एक खास अनुभव मिले. इसकी शानदार पैकिंग भी लोगों के लिए आकर्षण का कारण बनी रही. कई लोग आम के साथ उसकी पैकिंग की तस्वीरें लेते नजर आए.

लोगों ने कहा, पहली बार देखा इतना महंगा आम
मेले में पहुंचे कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना महंगा आम देखा है. कुछ लोगों ने इसकी कीमत पर हैरानी जताई, जबकि कुछ का कहना था कि अगर स्वाद और गुणवत्ता इतनी खास है, तो इसकी कीमत भी अलग होना स्वाभाविक है. हालांकि, ज्यादातर लोग इसे खरीदने के बजाय सिर्फ देखने और इसके बारे में जानकारी लेने पहुंचे.

मैंगो फेस्टिवल की सबसे बड़ी चर्चा
सीआर पार्क का यह मैंगो फेस्टिवल आम प्रेमियों के लिए खास रहा, लेकिन पूरे मेले में सबसे ज्यादा चर्चा मियाज़ाकी मैंगो की ही रही. अपनी अनोखी पहचान, शानदार स्वाद, प्रीमियम पैकिंग और 2,500 रुपये की कीमत के कारण यह आम पूरे फेस्टिवल का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *