नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन की समाप्ति हो गई है. दिन के अंत तक इंडिया ए ने 8 विकेट पर 488 रन बना लिए हैं. टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर 51 रन बनाकर वापस लौटे. वहीं, उनके साथ आकाशदीप सिंह खेल रहे हैं. इंडिया ए ने आज अपनी पारी को 2 विकेट पर 106 रनों से आगे बढ़ाया था. इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने मिलकर शुरुआती झटकों के बाद पारी को संभालने का काम किया. पडिक्कल ने टीम के लिए 199 रनों की पारी खेली, जबकि दुसदर्शन ने 91 रन बनाए. मुकाबले में इंडिया ए की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 113 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 317 रन बनाकर 208 रनों की बढ़त हासिल की थी.
पहले अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त
न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच जारी पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. तीसरे दिन के खेल में इंडिया ए ने दमदार वापसी करते हुए 8 विकेट पर 488 रन बना लिए हैं. इस तरह न्यूजीलैंड ए पर भारत की बढ़त 284 रनों की हो गई है. दिन की समाप्ति तक इंडिया ए के लिए वाशिंगटन सुंदर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि आकाशदीप सिंह ने अपना खाता नहीं खोला है. इंडिया ए के लिए तीसरे दिन देवदत्त पडिक्कल की पारी आकर्षक रही. उन्होंने 199 रन बनाए. इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी 91 रनों का योगदान दिया.
भारतीय टीम का स्कोर 450 रनों के पार
इंडिया ए की टीम ने तीसरे दिन के खेल में दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 450 रन पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया के अभी तीन विकेट शेष है. क्रीज पर अभी वाशिंगटन सुंदर और आकिब नबी डटे हुए हैं.
इंडिया ए का स्कोर 400 रनों के पार
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए का स्कोर 400 रन के पार पहुंच गया है. हालांकि, टी ब्रेक के बाद तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे यश राठौड़ आउट हो गए. यश ने 72 गेंद में 66 रनों की पारी खेली.
टी ब्रेक तक इंडिया ए की बढ़त 173 रन
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंडिया ए ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन टी ब्रेक तक 5 विकेट के नुकसान पर 377 रन बना लिए हैं. इस तरह अब इंडिया ए की बढ़त 173 रन हो गई है. इंडिया ए के लिए यश राठौड़ 66 रन और वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
सिर्फ 1 रन से देवदत्त पडिक्कल चूके दोहरा शतक
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल सिर्फ 1 रन से अपना दोहरा शतक चूक गए. पडिक्कल ने 248 गेंद में 199 रनों पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 24 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इस तरह इंडिया ने 369 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवाया है.
यश राठौड़ ने 54 गेंद में पूरी की फिफ्टी
इंडिया ए के लिए अपने दमदार फॉर्म को जारी रखते हुए यश राठौड़ ने सिर्फ 54 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. उन्होंने पहली पारी में भी दमदार खेल दिखाया. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल अब अपने दोहरे शतक के करीब पहुंच गए हैं.
देवदत्त पडिक्कल के पूरे हुए 150 रन
शुरुआती विकेट गिरने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने शतक के बाद 150 रन पूरे कर लिए हैं. उनकी इस दमदार पारी के कारण अब इंडिया ए की मैच में स्थिति मजबूत हो गई है.
ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 2 रन बनाकर हुए आउट
लंच ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इस तरह 227 रन के स्कोर पर इंडिया ए को चौथा झटका लगा है.
लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 226 रन
तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है. लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं. क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 118 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल ने 1 रन बनाकर बनाकर अपना खाता खोला है. वहीं, अब इंडिया ए ने न्यूजीलैंड पर 22 रन बढ़त हासिल कर ली है.
शतक से चूके साई सुदर्शन
देवदत्त पडिक्कल के साथ दमदार बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन अपने शतक चूक गए. लंच ब्रेक से ठीक पहले वह 91 रन बनाकर आउट हुए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 184 गेंदों का सामना किया, जिसमें कुल 12 चौके शामिल रहे.
देवदत्त पडिक्कल ने पूरा किया शतक
इंडिया ए के लिए दमदार खेल दिखाते हुए देवदत्त पडिक्कल ने अपना शतक पूरा कर लिया. पडिक्कल की इस शतकीय पारी से इंडिया ए की टीम ने मैच में दमदार वापसी कर ली है. इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी अपना अर्धशतक पूरा क्रीज पर डटे हुए हैं.
इंडिया ए 2 विकेट पर 106 रनों से आगे बढ़ा रही है पारी
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंडिया ए 2 विकेट पर 106 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ा रही है. इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल 56 और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल हैं.
