Last Updated:
UP Infrastructure: गाजियाबाद में ट्रैफिक की परेशानी कम करने के लिए मधुबन-बापूधाम में छह लेन का रेल ओवरब्रिज बनाया जा रहा है. करीब 500 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज से एनपीआर रोड और मेरठ रोड के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इसका सबसे ज्यादा फायदा मधुबन-बापूधाम और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलने की उम्मीद है.
मधुबन-बापूधाम में छह लेन का रेल ओवरब्रिज बनाया जा रहा.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मधुबन-बापूधाम में 44.95 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का रेल ओवरब्रिज बनाया जा रहा है. इसके बनने के बाद NPR रोड को मेरठ रोड से जोड़ने में मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों को आने-जाने के लिए बेहतर रास्ता मिलेगा. इस परियोजना का सबसे ज्यादा लाभ मधुबन-बापूधाम और आसपास के इलाकों के लोगों को होगी. छह लेन की व्यवस्था से वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाने और ट्रैफिक का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी.
इस ओवरब्रिज का निर्माण मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए किया जा रहा है. करीब 500 मीटर लंबे इस छह लेन के ओवरब्रिज से एनपीआर रोड और मेरठ रोड के बीच संपर्क बेहतर होगा. इससे मधुबन-बापूधाम के बी-ब्लॉक और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रमुख सड़कों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी.
अभी लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इधर-उधर के रास्तों पकड़कर सफर पूरा करना पड़ता है. ओवरब्रिज तैयार होने के बाद सीधा संपर्क मिलने से अनावश्यक चक्कर लगाने की जरूरत कम हो जाएगी. इससे रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों, स्थानीय निवासियों और क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहन चालकों को फायदा मिलेगा.
छह लेन की सुविधा से ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार
ओवरब्रिज को छह लेन का बनाने का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराना है. इससे सड़क पर यातायात का दबाव संभालने और वाहनों के सुचारु आवागमन में मदद मिलेगी. मधुबन-बापूधाम जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाके में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की यात्रा को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. इस परियोजना से आसपास के इलाकों का संपर्क मेरठ रोड की ओर बेहतर होने की उम्मीद है.
45 मीटर चौड़ी सड़क पर तैयार होगा ओवरब्रिज
परियोजना के तहत करीब 45 मीटर चौड़ी सड़क पर छह लेन का ओवरब्रिज विकसित किया जा रहा है. इस पर 44.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसका मकसद केवल एक पुल तैयार करना नहीं, बल्कि मधुबन-बापूधाम और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना है.
About the Author
Abhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the organization through camp…
