Last Updated:
How to Identify Skin Type: चेहरे पर चमक लाने की चाहत में अक्सर लोग महंगे सीरम और क्रीम का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, लेकिन त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्या द्विवेदी के अनुसार, बिना स्किन टाइप जाने किया गया कोई भी प्रयोग फायदे की जगह भारी नुकसान पहुंचा सकता है. आपकी त्वचा ऑयली है, ड्राई है या कॉम्बिनेशन, इसे पहचानने का एक बेहद आसान 10 मिनट का होम टेस्ट है जो आपकी पूरी ब्यूटी रूटीन बदल सकता है. गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स से होने वाली जलन और डैमेज से बचने के लिए आपको अपनी स्किन की सही कैटेगरी और मौसम के अनुसार जरूरी बदलावों को समझना बेहद जरूरी है.
Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, हेल्दी और ग्लोइंग दिखे, लेकिन इसके लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स ही काफी नहीं होते. कई बार लोग अपनी स्किन टाइप जाने बिना ही क्रीम, सीरम और फेस वॉश का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, जिससे स्किन को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्या द्विवेदी का मानना है कि सही स्किन केयर की शुरुआत हमेशा अपनी स्किन टाइप को गहराई से पहचानने से ही होती है.
डॉक्टर दिव्या द्विवेदी बताती हैं कि आमतौर पर स्किन पांच प्रकार की होती है जिनमें ऑयली, ड्राई, नॉर्मल, कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव शामिल हैं. इसे जानने का सबसे सरल तरीका यह है कि आप अपने चेहरे को किसी अच्छे क्लींजर से धो लें और फिर करीब 10 मिनट तक कुछ भी न लगाएं. यदि त्वचा में खिंचाव महसूस हो और तुरंत क्रीम लगाने की जरूरत लगे तो आपकी स्किन ड्राई है. यदि चेहरा सामान्य और आरामदायक लगे, न ज्यादा ऑयल हो और न ही रूखापन, तो यह नॉर्मल स्किन है. वहीं अगर थोड़ी देर बाद ही चेहरा तैलीय लगने लगे और बार-बार धोने का मन करे तो यह ऑयली स्किन का संकेत है. इसके अलावा कई लोगों की कॉम्बिनेशन स्किन होती है जिसमें टी-ज़ोन यानी माथा, नाक और ठोड़ी ऑयली होती है जबकि बाकी हिस्सा ड्राई रहता है.
यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा? तो आजमाएं रसोई में रखा ये जादुई नुस्खा, कालापन होगा छूमंतर
मौसम के अनुसार बदलें अपना रूटीन
डॉक्टर का कहना है कि स्किन टाइप हमेशा एक जैसा नहीं रहता और मौसम के अनुसार इसमें बदलाव आता रहता है. अक्सर गर्मियों में स्किन ज्यादा ऑयली हो सकती है, जबकि सर्दियों में ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है. इसलिए ऑयली स्किन वालों को दिन में दो बार ऑयल कंट्रोल क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए और खान-पान में तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए. वहीं, नॉर्मल स्किन वालों के लिए दिन में एक बार फेस वॉश और पर्याप्त पानी पीना काफी होता है. ड्राई स्किन वालों को माइल्ड क्लींजर के साथ एक अच्छे मॉइस्चराइज़र का उपयोग करना चाहिए ताकि त्वचा की नमी और कोमलता बनी रहे.
गलत प्रोडक्ट्स चुनने से बचे
आजकल सोशल मीडिया के प्रभाव में लोग बिना सोचे-समझे अलग-अलग सीरम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. डॉक्टर दिव्या द्विवेदी चेतावनी देती हैं कि हर स्किन पर हर प्रोडक्ट सूट नहीं करता और यह त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. उदाहरण के लिए, ड्राई स्किन पर बिना परामर्श के विटामिन-सी जैसे सीरम लगाने से जलन और डैमेज हो सकता है. किसी भी नए और एक्टिव इंग्रीडिएंट वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले हमेशा विशेषज्ञ की सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है. सही स्किन केयर और पर्याप्त पानी पीने की आदत न केवल आपकी त्वचा को बाहरी रूप से सुंदर बनाएगी, बल्कि उसे अंदर से भी स्वस्थ रखेगी.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
