Jeep की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV लॉन्च, कीमत ₹21.99 लाख; इन धांसू फीचर्स से लैस

Jeep ने भारत में अपनी सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने Compass Sport AT वेरिएंट पेश किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.99 लाख रुपये रखी गई है. ये वेरिएंट अब तक का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक विकल्प बन गया है. पहले बेस वेरिएंट सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध था, जिसकी कीमत 18.29 लाख रुपये थी.

दोनों के बीच कीमत का अंतर करीब 3.7 लाख रुपये है. ये लॉन्च दिवाली से पहले किया गया है, जब ग्राहक नई कार खरीदने के मूड में होते हैं. 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ये मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो प्रीमियम एसयूवी चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है.

प्राइस और पोजिशनिंग

Jeep Compass Sport AT अब सबसे सस्ता डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट है. मैनुअल से ऑटोमैटिक में जाने का प्रीमियम 3.7 लाख रुपये है. कंपनी का लक्ष्य त्योहार सीजन में बिक्री बढ़ाना है.

इंजन और ट्रांसमिशन

ये वेरिएंट वही 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन इस्तेमाल करता है जो 170 बीएचपी पावर और 350 Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जुड़ा है. ड्राइव सिर्फ फ्रंट-व्हील है. ऑल-व्हील ड्राइव हायर वेरिएंट्स में मिलता है.

फीचर्स और एक्सेसरीज

बेस होने के बावजूद Sport AT में 17-इंच अलॉय व्हील्स, 8.4-इंच यूकनेक्ट इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, पावर्ड ओरवीएम, क्रूज कंट्रोल, ऑटो होल्ड, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, डायनामिक टॉर्क स्टीयर और फ्रीक्वेंसी सिलेक्टिव डैंपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अतिरिक्त 29,900 रुपये में ऑप्शनल एक्सेसरी पैक उपलब्ध है जिसमें डैशकैम, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑल-वेदर फ्लोर मैट्स, मड फ्लैप्स और स्पेशल स्वूश डिकल शामिल हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड कुमार प्रियेश ने कहा, “Compass हमेशा से असली जीप क्षमता, खास डिजाइन और आत्मविश्वास भरा ड्राइविंग अनुभव देती आई है. Sport में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लाकर हम इस अनुभव को पहले से ज्यादा सुलभ बना रहे हैं.”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *