Last Updated:
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स बिजनेस शुरू करने वालों के लिए इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन कमाई बढ़ाने का बड़ा मौका बनकर उभरे हैं. सिर्फ कुछ पैसे प्रति किलोमीटर की रनिंग कॉस्ट, शानदार रेंज और अच्छी पेलोड क्षमता के साथ Mahindra E-Alfa Cargo, Treo Zor और Tata Ace EV तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. जानिए इनमें से कौन-सी EV आपके बजट और बिजनेस की जरूरतों के लिए सबसे बेहतर साबित होगी.
Best EV Commercial Vehicles: देखिए लिस्ट
आज के समय में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं, डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में कदम रखने वाले नए लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा फ्यूल पर ही खर्च हो जाता है. ऐसे में EV Commercial Vehicles युवाओं के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहे हैं. ये इलेक्ट्रिक वाहन न केवल प्रदूषण मुक्त हैं, बल्कि इनकी रनिंग कॉस्ट (प्रति किलोमीटर खर्च) पारंपरिक डीजल या पेट्रोल गाड़ियों की तुलना में बेहद कम होती है.
अगर आप ई-कॉमर्स डिलीवरी, पार्सल सर्विस या लोकल सप्लाई का काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो कम बजट और बेहतरीन रेंज वाले ये 3 इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन आपके बिजनेस के लिए सबसे मुनाफे का सौदा साबित हो सकते हैं. आइए इन तीनों के बारे में एक-एक करके जान लेते हैं.
1. Mahindra E-Alfa Cargo
अगर आपका बजट काफी कम है और आप छोटे स्तर पर लोकल डिलीवरी का काम शुरू करना चाहते हैं, तो महिंद्रा का ये 3-व्हीलर आपके लिए सबसे किफायती विकल्प है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.56 लाख से शुरू होती है. रेंज और पेलोड की बात करें, तो ये सिंगल चार्ज में करीब 96 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 310 किलोग्राम है. महिंद्रा का दावा है कि इसकी मेंटेनेंस और रनिंग कॉस्ट सिर्फ 4 पैसे प्रति किलोमीटर के आसपास आती है, जो आपकी बचत को चार गुना बढ़ा देगी.
2. Mahindra Treo Zor
मध्यम बजट में भारी और ज्यादा सामान ढोने के लिए ये देश के युवाओं का पसंदीदा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है. शहरों में कूरियर और बड़े पार्सल की डिलीवरी के लिए ये पूरी तरह उपयुक्त है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.55 लाख से ₹3.94 लाख के बीच है. रेंज और पेलोड की बात करें, तो इसमें 8kW की दमदार मोटर मिलती है, जो 550 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकती है. सिंगल चार्ज में ये 80 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करता है. इसमें डिलीवरी वैन और पिकअप जैसे बेहतरीन वेरिएंट्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपने काम के अनुसार चुन सकते हैं.
3. Tata Ace EV
अगर आपको बड़े स्तर पर लॉजिस्टिक्स या इंटरसिटी (एक शहर से दूसरे शहर) सप्लाई का काम करना है, तो ‘छोटा हाथी’ के नाम से मशहूर टाटा का ये 4-व्हीलर मिनी ट्रक सबसे बेस्ट है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹10.51 लाख से शुरू होती है. हालांकि ये थोड़ा महंगा है, लेकिन बड़े बिजनेस के लिए लॉन्ग-टर्म रिटर्न देता है. इसमें 21.3 kWh की बड़ी बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज होने पर 154 किलोमीटर की शानदार क्लेम्ड रेंज देती है. इसकी लोडिंग कैपेसिटी 600 किलोग्राम है. इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे गाड़ी महज 1.5 से 2 घंटे में चार्ज हो जाती है.
कम लागत और सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी (FAME/State EV Policy) के कारण ये वाहन युवाओं को कम निवेश में अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का एक बेहतरीन मौका दे रहे हैं. अगर आप आने वाले दिनों में लॉजिस्टिक का धंधा शुरू करने का प्लान कर रहे हैं, तो अपने बजट के अनुसार इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें
